फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp slams back to mayawati

समर्थकों के भाजपा से जुड़ने से डरीं मायावती

Fri, 09 May 2014 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 May 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
bjp slams back to mayawati

भाजपा ने मायावती पर पलटवार करते हुए कहा है कि बसपा सुप्रीमो अपने समर्थकों के भाजपा से जुड़ने पर डर गई हैं क्योंकि प्रदेश में मोदी लहर का असर दिख रहा है।

विज्ञापन


भाजपा ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार करते हुए कहा कि इस चुनाव में वह अपने सफाए के डर से उल्टे-सीधे आरोप लगा रही हैं।

प्रदेश में कांग्रेस, सपा व बसपा तीनों मोदी की लोकप्रियता से घबराए हैं। बसपा भी अपने समर्थकों के भाजपा के प्रति लगाव के कारण पार्टी पर अन्य दलों से मिले होने के आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र ने कहा कि पूर्वांचल की बची 18 सीटों पर सपा, बसपा और कांग्रेस के सफाए की खबरें आम हो रही हैं। सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ में हार रहे हैं, इसलिए बेचैन हैं। कांग्रेस अपने युवराज की संभावित हार से परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के पिछड़े कार्ड से परेशान माया

bjp slams back to mayawati

गौरतलब है‌ कि नरेंद्र मोदी ने जब से पिछड़े वर्ग से खुद को जोड़ने के लिए खुद के पिछड़े वर्ग का होने की बात की है तब से मायावती मोदी पर सीधे हमलावर हो गई हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि प्रदेश में पांचवे और छठवें चरण के चुनाव में इस वर्ग का खास प्रभाव पड़ेगा। इसलिए कोई भी पार्टी समझौता नहीं करना चाहती है।

वहीं नरेंद्र मोदी ने प्रियंका गांधी की टिप्पणी को लाभ लेने के लिए पिछड़ी जाति से जोड़कर उसका विश्लेषण किया। जिसके बाद मायावती ने तुरंत प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी से उनकी जाति पूंछी।

अगर दलित और पिछडों का साथ भाजपा को मिल जाता है तो सपा, बसपा की सीटें कम हो जाएंगी।

मोदी फिर हुए हमलावर

bjp slams back to mayawati

आज वाराणसी के रोहनियां में रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने मायावती के जाति पूछने के सवाल पर जवाब दिया।

मोदी ने कहा कि मैं विकास की राजनीति करना चाहता हूं। मैं जाति की राजनीति नहीं करता हूं। इस तरह मोदी ने मायावती की टिप्पणी को भी अपने लाभ के लिए इस्तेमाल कर लिया।

यह भी एक सच है कि इन दिनों मोदी का ही प्रचार अभियान मीडिया में चर्चा का विषय है, चुनावी सर्वे में भाजपा को प्रदेश में 50 सीटें जीतते हुए दिखाया जा रहा है, वहीं कांग्रेस, सपा और बसपा इससे साफ इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed