{"_id":"3b30d5f8f225ec9ad4209f6e64d502b4","slug":"bjp-slams-back-at-akhilesh-yadav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल खराब करने की बात पर भाजपा का तीखा पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल खराब करने की बात पर भाजपा का तीखा पलटवार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 16 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा है कि ये कहने के बजाय कि कुछ लोग सूबे का माहौल खराब कर रहे हैं, वे ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि विकास के मुद्दे पर नाकाम, लचर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण बजट खर्च न कर पाने के आरोपी सपा सरकार विकास के थोथे दावे कर रही है।
विज्ञापन
अपनी असफलताओं से जनता का ध्यान बंटाने के लिए सरकार इस तरह के आरोप लगा रही है।
उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव कहते हैं कि मंत्री पैसा कमाने में लगे हैं।
लेकिन जब कार्रवाई की बात आती है तो वे चुप हो जाते हैं। यही हाल मुख्यमंत्री का है।