फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP showed political power through swearing in: Shah, Rajnath Singh along with PM Modi, veteran ministers of the central government appeared on the stage

शपथ ग्रहण के जरिये भाजपा ने दिखाई राजनीतिक ताकत : पीएम मोदी के साथ शाह, राजनाथ सिंह सहित केंद्र सरकार के दिग्गज मंत्री मंच पर दिखे

Fri, 25 Mar 2022 08:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Mar 2022 08:20 PM IST
सार

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के जरिये भाजपा ने विपक्षी दलों को भी संदेश देने की कोशिश की है कि विधानसभा चुनाव 2022 में जीत का चौका लगाने के बाद पार्टी मिशन 2024 के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
BJP showed political power through swearing in: Shah, Rajnath Singh along with PM Modi, veteran ministers of the central government appeared on the stage
शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार-02 के शपथ ग्रहण समारोह के जरिये भाजपा ने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई है। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के जरिये भाजपा ने विपक्षी दलों को भी संदेश देने की कोशिश की है कि विधानसभा चुनाव 2022 में जीत का चौका लगाने के बाद पार्टी मिशन 2024 के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भारी उद्योग मंत्री महिला स्मृति ईरानी, भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, पशुपालन राज्यमंत्री संजीव बालियान जैसे दिग्गज चेहरे नजर आ रहे थे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वसर्मा सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर भाजपा की राजनीतिक ताकत का अहसास करा रहे थे।
विज्ञापन


वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार सहित सहयोगी दलों के मंत्रियों के जरिये भी संदेश मिल रहा था कि देश के कई राज्यों में भाजपा के बिना सरकार बनना संभव नहीं है। समारोह में मौजूदा भाजपा के सांसद, राज्यसभा सदस्य, 273 विधायक, 36 विधान परिषद सदस्यों से पार्टी ने प्रदेश से लेकर दिल्ली तक पार्टी की ताकत का अहसास करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंबो मंत्रिमंडल से भी दिखाई ताकत
योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेने वाले 2 उप मुख्यमंत्री और 50 मंत्रियों के जरिये भाजपा ने प्रदेश में अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराया है। मंत्रिमंडल में सामान्य, पिछड़ी और दलित वर्ग की सभी प्रमुख जातियों को प्रतिनिधित्व देकर पार्टी ने संदेश दिया है कि प्रदेश में सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले हर जाति और समाज में पार्टी की मजबूत पकड़ है।


संगठन की ताकत भी दिखाई
भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह से अपनी संगठन की भी ताकत दिखाई है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से सेक्टर और शक्ति केंद्र स्तर के 100 से 300 कार्यकर्ताओं तक को आमंत्रित किया गया। वहीं प्रदेश की 64 जिला पंचायतों में पार्टी के अध्यक्ष, 16 नगर निगमों में भाजपा के महापौर, 300 से अधिक ब्लॉक प्रमुख भी मैदान में जमा कर संदेश दिया कि पार्टी केवल शहरों तक सीमित नहीं है बल्कि गांवों में उसका व्यापक जनाधार है। वहीं करीब ढाई हजार से अधिक प्रवासी कार्यकर्ताओं को भी देशभर से आमंत्रित कर पार्टी ने संदेश दिया है कि केवल चुनाव ही नहीं बल्कि चुनाव के बाद भी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जाता है। कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे स्टेडियम में उनका जोश और उत्साह बता रहा था कि पार्टी प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने का रिकार्ड कायम करने के बाद 2024 चुनाव की तैयारियों में जुटने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed