फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP sent names to central leadership for nomination, office bearers of union organizations also included

विधान परिषद :  भाजपा ने मनोनयन के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजे नाम, संघ के संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल

Fri, 23 Dec 2022 05:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 23 Dec 2022 05:20 PM IST
सार

निकाय चुनाव टलने की स्थिति में भाजपा सरकार निगम, आयोग, बोर्ड और समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां करने की कार्रवाई शुरू करेगी। ओबीसी और अनुसूचित जाति आयोग, प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड, पर्यटन विकास निगम, राज्य महिला आयोग में भी नए अध्यक्ष की तैनाती होनी है।

विज्ञापन
BJP sent names to central leadership for nomination, office bearers of union organizations also included
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा ने विधान परिषद में मनोनीत कोटे की रिक्त छह सीटों पर मनोनयन के लिए पैनल तैयार केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और महामंत्री संगठन बीएल संतोष नाम तय करेंगे। संभावना है कि पार्टी आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर परिषद में दलित और पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व बढ़ा सकती है। इसमें मूल काडर के साथ राष्ट्रीय स्वयं संघ के वैचारिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को भी जगह मिल सकती है। 

विज्ञापन


विधान परिषद में मनोनीत कोटे की तीन सीटें इस साल 28 अप्रैल और तीन सीटें 26 मई को रिक्त हुई थीं। करीब सात महीने बीतने के बाद भी नामों पर एकमत न होने से अभी तक मनोनयन नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में मनोनयन के लिए मंथन हुआ। कोर कमेटी ने 18 से अधिक नामों का पैनल तैयार किया है। इसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ अग्रिम मोर्चे और विभागों के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। परिषद में अभी दलित और पिछड़े वर्ग का पर्याप्त प्रतिनिधित्व सामान्य वर्ग के सदस्यों के मुकाबले कम है। ऐसे में पार्टी जातीय संतुलन बनाने की कोशिश कर सकती है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से तय नामों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास भेजेंगे। वहां से मंजूरी मिलते ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


निगम, आयोग और बोर्ड में भी जल्द होंगी नियुक्तियां
निकाय चुनाव टलने की स्थिति में भाजपा सरकार निगम, आयोग, बोर्ड और समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां करने की कार्रवाई शुरू करेगी। ओबीसी और अनुसूचित जाति आयोग, प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड, पर्यटन विकास निगम, राज्य महिला आयोग में भी नए अध्यक्ष की तैनाती होनी है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल पूर्व आईईएस, पूर्व आईपीएस, सेवानिवृत्त पीसीएस और पीपीएस अफसर भी कतार में है। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक भी निगम, आयोग और बोर्ड में समायोजन की दौड़ में शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक समायोजन में करीब 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की सरकार के विभिन्न पदों पर ताजपोशी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed