फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP second list for UP election description.

यूपी में भाजपा की दूसरी लिस्ट में दलबदलुओं का बोलबाला

Mon, 23 Jan 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Jan 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
BJP second list for UP election description.

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी भाजपा की 155 प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी दागियों व दलबदलुओं से सजी है। इसमें लखनऊ व बाराबंकी सहित तीसरे, चौथे व पांचवें चरण की ज्यादातर सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन


दागी छवि वाले अशोक चंदेल व दबंग माने जाने वाले अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया व बृजेश पाठक को भी पार्टी ने टिकट दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता व गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को नोएडा से उम्मीदवार बनाया गया है। यहां से मौजूदा विधायक विमला बाथम का टिकट कट गया है। इस तरह भाजपा ने अब तक दो विधायकों के टिकट काटे हैं।
विज्ञापन


सांसद हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह कैराना, बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र प्रतीक भूषण गोंडा सदर, सर्वेश सिंह के पुत्र सुशांत सिंह बढ़ापुर और स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट मौर्य ऊंचाहार से टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। इनके अलावा भी कई पूर्व विधायकों व सांसदों के पुत्रों को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी सूची में भी राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह सहित अन्य कई नेताओं के नाते-रिश्तेदार टिकट पाने में सफल रहे हैं। पहली सूची की तरह दूसरी सूची में भी कोई मुसलमान प्रत्याशी नहीं है। पार्टी ने अब तक सूबे की 403 सीटों में से 303 के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश

BJP second list for UP election description.

भाजपा ने अपनी रणनीति के अनुरूप दूसरी सूची में भी अगड़ी जातियों (राजपूत-ब्राह्मण-कायस्थ) के साथ पिछड़ों व अति पिछड़ों (कुर्मी-कुशवाहा, लोध, जाट) पर दांव लगाया है। सामाजिक समीकरणों को साधते हुए 31 ब्राह्मणों के साथ लगभग इतने ही उम्मीदवार ठाकुर बिरादरी के बनाए गए हैं। कायस्थ व वैश्य बिरादरी के लोगों को भी टिकट दिए गए हैं। सपा से आए वेद गुप्ता को अयोध्या से टिकट दिया गया है।

भाजपा ने अयोध्या में पहली बार किसी वैश्य को उम्मीदवार बनाया है। पहली सूची में हसनपुर से चंद्रपाल सिंह खड्गवंशी का टिकट बदलते हुए महेंद्र सिंह खड्गवंशी को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

नोएडा, साहिबाबाद, कैराना व मेरठ कैंट जैसी पहले व दूसरे चरण की बची नौ सीटों के लिए भी उम्मीदवार तय कर दिए हैं। मेरठ कैंट से मौजूदा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल टिकट पाने में कामयाब रहे हैं।

अमेठी से संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह को मैदान में उतारकर भाजपा ने इस सीट की लड़ाई को रोचक बना दिया है। उन्नाव की भगवंतनगर सीट से पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता व मुख्य प्रवक्ता पूर्व मंत्री हृदयनारायण दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भी कुछ पदाधिकारी टिकट पाने में कामयाब रहे हैं।

40 से अधिक दलबदलुओं को टिकट

BJP second list for UP election description.

दूसरी सूची में 40 से अधिक दलबदलू टिकट पाने में कामयाब रहे हैं। पूर्व मंत्री और बसपा से विधायक रहे नंदगोपाल नंदी, सपा से विधायक रहे शेरबहादुर सिंह के पुत्र राजेश, बिहारी लाल आर्य, कांग्रेस से विधायक संजय जायसवाल, कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री रामलाल राही के पुत्र सुरेश राही, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना वाजपेयी के पुत्र हर्ष वाजपेयी, सपा से आए व नरेश अग्रवाल के करीबी राजकुमार अग्रवाल, सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को प्रत्याशी बनाया गया है। तीन-चार दिन पहले भाजपा में आए अभिजीत डांगा भी बिठूर (कानपुर) से टिकट पाने में सफल रहे हैं।

...पर इनकी तमन्ना रही अधूरी
ललितपुर में बसपा छोड़कर भाजपा में आए विधायक रमेश कुशवाहा दलबदल के बावजूद टिकट नहीं पा सके हैं। उनकी जगह भाजपा ने अपने कार्यकर्ता रामरतन कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed