{"_id":"165d29c3a3ba33a4bf5bcc7a3239fbf4","slug":"bjp-says-azam-khan-should-stay-shut-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों पर हमले के बाद तो चुप हो जाएं आजम: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों पर हमले के बाद तो चुप हो जाएं आजम: भाजपा
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 18 Dec 2014 03:14 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री आजम खां को कम से कम पाकिस्तान की घटना के बाद जुबान पर ब्रेक लगा ही लेना चाहिए।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बुधवार को कहा, आजम ने कहा था कि उन्होंने मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने के लिए तालिबान से पैसा लिया है।
उसी तालिबान ने पाकिस्तान में इतनी बड़ी संख्या में छोटे बच्चों को मार दिया। आजम को यह अहसास करना चाहिए कि उनकी बातें लोगों को कितना तकलीफ पहुंचाती हैं और आतंकी तत्वों का हौसला बढ़ता है।
भले ही उन्होंने तालिबान से पैसा लेने की बात चाहे जिस भाव में कही हो।
वहीं पार्टी ने पाकिस्तान के पेशावर में हुए आतंकी हमले में 132 बच्चों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की है कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति कहीं न हो।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए बच्चों की याद में संगठन मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा हुई।