फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's second phase list will be released after April 21, core committee meeting will be held soon

निकाय चुनाव : 21 अप्रैल के बाद जारी होगी भाजपा की दूसरे चरण की सूची, जल्द होगी कोर कमेटी की बैठक

Mon, 17 Apr 2023 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Apr 2023 08:04 PM IST
सार

21 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिहं चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह महापौर प्रत्याशी चयन के लिए पैनल लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के पास जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि 21 अप्रैल के बाद दूसरे चरण के प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
BJP's second phase list will be released after April 21, core committee meeting will be held soon

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची 21 अप्रैल के बाद जारी होगी। पार्टी ने क्षेत्र स्तर पर दूसरे चरण के लिए प्रत्याशी चयन पर मंथन शुरू किया है। दूसरे चरण में मेरठ, शाहजहांपुर, अयोध्या, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, गाजियाबाद नगर निगम, 95 नगर पालिका परिषद और 268 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला सोमवार से शुरू हो गया है। 24 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष और महापौर पद के प्रत्याशी चयन के लिए पैनल तैयार करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पैनल पर जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में चर्चा की जाएगी। 21 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिहं चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह महापौर प्रत्याशी चयन के लिए पैनल लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के पास जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि 21 अप्रैल के बाद दूसरे चरण के प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed