फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's review meeting in lucknow.

मिशन 2019 के लिए भाजपा ने की अभियानों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं को सौंपा आगे का एजेंडा

Wed, 19 Dec 2018 10:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Dec 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP's review meeting in lucknow.

उत्तर प्रदेश से 74 प्लस सीटों का लक्ष्य हासिल करने के लिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को आगे का एजेंडा सौंप दिया है। प्रदेश पदाधिकारियों की बुधवार को लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर हुई बैठक में अब तक चले अभियानों की समीक्षा की गई और आगे के कार्यक्रमों का खाका खींचा गया।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में मुख्य जोर पार्टी की चुनावी सेना को सक्रिय करने पर रहा। इसके तहत सभी मंडल मुख्यालयों पर पार्टी के सेक्टर संयोजकों का सम्मेलन करने और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली जयंती पर 25 दिसंबर को प्रदेश भर में बूथों पर कार्यक्रम कर सुशासन दिवस के सहारे जमीनी समीकरण दुरुस्त करने की रणनीति बनी।
विज्ञापन


सांगठनिक लिहाज से बने सभी छह क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन किए जाएंगे। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे और बूथों पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति समझाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पार्टी के प्रकोष्ठों के सम्मेलन करके उन्हें भी चुनावी अभियान में सक्रिय करने का फैसला किया गया है। भाजपा के सहकारिता, विधि, शिक्षक, व्यापार प्रकोष्ठों के सम्मेलन का आयोजन 20 दिसंबर से 10 जनवरी तक करके इन्हें भी मिशन 2019 का एजेंडा सौंपा जाएगा।

सुशासन दिवस के रूप में मनेगी अटल की जयंती

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पहली जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन पार्टी सभी बूथों पर कार्यक्रम करेगी और लोगों को बताएगी कि अटल की राह पर चलते हुए मोदी सरकार ने जनकल्याण और विकास के कौन-कौन से काम किए हैं। किस प्रकार भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया।

कमल ज्योति विकास यात्रा अब 26 फरवरी से
भाजपा ने घर-घर पहुंचने के लिए 26 जनवरी को निकलने वाली कमल ज्योति विकास यात्रा को अब 26 फरवरी से शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत पार्टी की योजना उन तीन करोड़ परिवारों तक पहुंचने की है जिन्हें मोदी और योगी सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है।

पार्टी का नेतृत्व इन लाभार्थियों को भाजपा के वोट में बदलना चाहता है। इस यात्रा के जरिये भाजपा कार्यकर्ता तीन करोड़ लाभार्थियों के घरों पर पहुंचकर उनसे संपर्क और संवाद करेंगे। साथ ही उनके दरवाजे पर कमल की आकृति वाला दीपक जलाकर उनसे चुनाव में कमल के लिए वोट मांगेंगे।

पदयात्रा ने बनाए रिकॉर्ड, भाजपा अध्यक्ष ने किया दावा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर निकाली गई पदयात्रा को अभूतपूर्व बताते हुए दावा किया कि पदयात्रा ने भाजपा के इतिहास में कई रिकॉर्ड दर्ज किए हैं।

पार्टी ने 62,695 गांवों में पदयात्रा निकाली, साथ ही 6120 गांवों में चौपाल लगाई। पदयात्रा के जरिये केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के 1 करोड़ 25 लाख पत्रक घर-घर पहुंचाए गए। महिला मोर्चा की सहभागिता से प्रदेश में 50 लाख से अधिक महिलाओं तक पार्टी का सीधा संवाद स्थापित हुआ।

देवगौड़ा व गुजराल जैसी सरकार नहीं चाहते लोग

पत्रकारों से बातचीत में डॉ. पांडेय ने कहा कि देश के लोग देवगौड़ा और गुजराल जैसी सरकारें नहीं चाहते। वे नरेंद्र मोदी की तरह मजबूत सरकार चाहते हैं। भाजपा दूरगामी नीति पर काम करती है। भाजपा की राजनीति का लक्ष्य सत्ता नहीं, बल्कि लोगों का कल्याण है। भाजपा के कार्यकर्ता सभी चुनौतियों और परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं।

गठबंधन ध्वस्त होगा
डॉ. पांडेय ने दावा किया कि प्रदेश में कोई गठबंधन सफल नहीं होगा। जनता को पता है कि कमजोर दलों के गठबंधन विकास को रोकते हैं। भाजपा के सामने सारे गठबंधन ध्वस्त होंगे। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों सहित मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं मोर्चों के प्रभारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed