फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp's plan to win kairana and noorpur seats.

कैराना व नूरपुर फतह को कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती भाजपा, इस तरह कर रही है तैयारी

Thu, 03 May 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 May 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
bjp's plan to win kairana and noorpur seats.

लोकसभा की कैराना और विधानसभा की नूरपुर सीट के उपचुनाव में फतह के लिए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। गोरखपुर और फूलपुर के प्रतिकूल नतीजों के बाद भाजपा के रणनीतिकार कैराना और नूरपुर को लेकर न सिर्फ काफी सचेत हैं बल्कि इस पर भी नजर रख रहे हैं कि  कार्यकर्ताओं का अति आत्मविश्वास कहीं यहां भी भारी न पड़ जाए। इसके लिए संगठन और सरकार दोनों के प्रतिनिधियों को मोर्चा संभालने के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन


अभी 30 अप्रैल को गाजियाबाद में पश्चिम क्षेत्र की बैठक में इन दोनों उपचुनाव में पार्टी की जीत पर विचार-विमर्श के दो दिन बाद ही पार्टी के रणनीतिकार फिर बैठक के लिए पश्चिम पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों के 9 मई को नामांकन करने की संभावना है।
विज्ञापन


भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने 3 मई को कैराना संसदीय सीट और 4 मई को विधानसभा की नूरपुर सीट के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारी बैठक की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिहाज से सारी तैयारी हो चुकी है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और विजय बहादुर पाठक गुरुवार को आ रहे हैं। दोनों पदाधिकारी दो दिन रुककर तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि दोनों ही स्थानों पर पार्टी के पक्ष में माहौल है। पश्चिम की जनता विपक्ष की अवसरवादी राजनीति को बखूबी समझ रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद पश्चिम यूपी भी सरकार के विकास के एजेंडे पर है। पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

सांसद व विधायक भी संभालेंगे मोर्चा

bjp's plan to win kairana and noorpur seats.

उपचुनाव के नतीजों को लेकर पार्टी के रणनीतिकार किस कदर गंभीर हैं, इसका अनुमान भाजपा की तैयारियों से लगाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ही स्थानों पर बूथ स्तर तक काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बैठक में बुलाया गया है। सुबह से शाम तक चलने वाली इन बैठकों में दोनों महामंत्री अलग-अलग चक्रों में कई समूहों से बात करेंगे।

पार्टी ने चुनावी तैयारियों पर जमीनी नजर रखने के लिए दोनों ही स्थानों पर मंडल और क्षेत्रों के प्रभारी तय किए हैं। इसके अलावा पार्टी के विस्तारक, बूथ प्रवासी कार्यकर्ता पहले से ही काम कर रहे हैं। इन सबको भी बैठकों में बुलाया गया है। दोनों ही सीटों पर आसपास के पार्टी सांसदों और विधायकों को भी लगाने की तैयारी है। ये अपने-अपने स्तर पर मोर्चा संभालेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस तरह भी हो रही कोशिश
जातीय समीकरण साधने को भाजपा ने पिछले दिनों पश्चिमी यूपी से ठाकुर विजयपाल सिंह तोमर व कांता कर्दम को राज्यसभा और महामंत्री अशोक कटारिया को विधान परिषद भेजकर दोनों ही सीटों पर राजपूत, दलित व गुर्जर समाज को लुभाने का प्रयास किया है।

जाटों की लामबंदी के लिए डॉ. सत्यपाल सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. संजीव बालियान को भी लगाने की तैयारी है। कैराना में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अलावा मंत्री सुरेश राणा व धर्मसिंह सैनी को भेजा गया है। नूरपुर सीट पर पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संगठन के भी कई पदाधिकारी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed