फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's list: Party played backward card, out of 51, 21 OBCs, 10 Brahmins and seven Thakurs got tickets

भाजपा की लिस्ट: पार्टी ने खेला पिछड़ा कार्ड, 51 सीटों में 21 ओबीसी, 10 ब्राह्मण और सात ठाकुरों को मिले टिकट

Sat, 02 Mar 2024 10:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 02 Mar 2024 10:40 PM IST
सार

BJP Candidate List 2024 : यूपी में भाजपा की 51 उम्मीदवारों की सूची देखकर साफ लग रहा है कि पार्टी ने पिछड़ों पर दांव लगाया है। सबसे ज्यादा 21 सीटें उन्हीं के खातों में आईं हैं। 

विज्ञापन
BJP's list: Party played backward card, out of 51, 21 OBCs, 10 Brahmins and seven Thakurs got tickets
पीएम मोदी के साथ जेपी नड्डा और अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पिछड़ा कार्ड चला है। 51 में से 21 सीटों पर पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार उतारे गए हैं। पिछड़े वर्ग में लोधी, कुर्मी, जाट और गुर्जर सहित सभी प्रमुख बिरादरियों को प्रतिनिधित्व दिया है। वहीं अपने परंपरागत अगड़े वोट बैंक को साधने के लिए 10 ब्राह्मण, 7 ठाकुर और एक पारसी को टिकट दिया है।

विज्ञापन


भाजपा ने पिछड़े समाज में चार लोधी, चार कुर्मी, तीन जाट, दो गुर्जर, एक यादव, एक कश्यप, एक कुशवाहा, दो निषाद, एक गुप्ता, एक सैनी और एक तेली प्रत्याशी उतारा है। वहीं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 12 सीटों में से पांच पर पासी समाज के प्रत्याशी उतारे हैं। एक पाल गड़रिया, एक कोरी, एक धानुक, दो जाटव और दो खटिक प्रत्याशी भी हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में पश्चिमी यूपी में आगरा, सहारनपुर और मेरठ कमिश्नरी के किसी भी लोकसभा क्षेत्र में जाटव उम्मीदवार नहीं उतारा है। वहीं पश्चिम और ब्रज में किसी ठाकुर को भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। मुरादाबाद से प्रत्याशी रहे सर्वेश सिंह और गाजियाबाद से केंद्रीय मंत्री जनरल वी.के. सिंह को भी फिलहाल टिकट नहीं दिया है।
विज्ञापन


75 पार की बाधा दूर
भाजपा ने मथुरा से फिल्म अभिनेत्री एवं मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को मैदान में उतारकर 75 वर्ष की बाधा को तोड़ दिया है। प्रत्याशी चयन से पहले माना जा रहा था कि 75 वर्ष से अधिक आयु के मौजूदा सांसदों को पार्टी टिकट नहीं देगी। लेकिन पार्टी ने 75 वर्ष से अधिक आयु की हेमा मालिनी को टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed