{"_id":"61d1c03d612f1808f95e97c4","slug":"bjp-s-jan-vishwas-yatra-bjp-national-president-jp-nadda-will-conclude-tomorrow-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda Visit in Lucknow, Basti: : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ में आज करेंगे समापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JP Nadda Visit in Lucknow, Basti: : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ में आज करेंगे समापन
Mon, 03 Jan 2022 09:38 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Jan 2022 09:38 AM IST
सार
भाजपा की ओर से 19 दिसंबर से प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में जन विश्वास यात्रा शुरू की गई थी। यात्राओं ने लगभग 402 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करते हुए मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखने के साथ विपक्ष पर प्रहार किया है।
विज्ञापन
JP Nadda in Lucknow, Basti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की जन विश्वास यात्रा का समापन सोमवार को होगा। अवध क्षेत्र की यात्रा के समापन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ में रैली करेंगे। भाजपा की ओर से 19 दिसंबर से प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में जन विश्वास यात्रा शुरू की गई थी। यात्राओं ने लगभग 402 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करते हुए मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखने के साथ विपक्ष पर प्रहार किया है।
विज्ञापन
यात्राओं में आयोजित रैली, सभाओं और रोड शो को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, स्मृति ईरानी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया है। अवध क्षेत्र की यात्रा के समापन के अवसर पर सोमवार दोपहर 1 बजे आईआईएम तिराहा के पास रैली का आयोजन रखा गया है। रैली को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य नेता भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन