{"_id":"60904c188ebc3e7c18237b1d","slug":"bjp-s-district-panchayat-president-will-be-formed-in-all-districts-swatantra-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी जिलों में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे : स्वतंत्र देव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी जिलों में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे : स्वतंत्र देव
Tue, 04 May 2021 12:46 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 May 2021 12:46 AM IST
सार
स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि करीब-करीब सभी जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के बनेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात तक के रूझान के अनुसार 918 सीटों पर भाजपा जीत गई है और करीब 450 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार आगे है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि करीब-करीब सभी जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के बनेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात तक के रूझान के अनुसार 918 सीटों पर भाजपा जीत गई है और करीब 450 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार आगे है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को मिले जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब तक लगभग 45 हजार से अधिक ग्राम प्रधान व 60 हजार से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता-समर्थक विजयी हुए है।
विज्ञापन
उन्होंने पंचायत चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी विजयी प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास व उन्हें शासन की समस्त योजनओं से जोड़ते हुए प्रदेश व देश के सर्वांगीण विकास की कड़ी बनेंगे।
विज्ञापन