फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp's anti mass decision causing pain and suffering to society says akhilesh

चंद्रयान 2 की असफलता के कारण सरकार ने इसरो वैज्ञानिकों के वेतन में की कटौती : अखिलेश यादव

Fri, 13 Sep 2019 11:32 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 13 Sep 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
bjp's anti mass decision causing pain and suffering to society says akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : एएनआई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर अव्यावहारिक और जनता को पीड़ा पहुंचाने वाले फैसले करने का आरोप लगया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां जारी बयान में बिजली दरों में वृद्धि की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक जनविरोधी फैसले कर रही है। 
विज्ञापन


तभी तो केंद्र सरकार के नए ट्रैफिक नियमों का विरोध विरोध शुरू हो गया है। आरोप लगाया कि  इसरो के चंद्रयान अभियान की असफलता का दंड  उनके वैज्ञानिकों की वेतन बढ़ोतरी में कटौती करके दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भी नए ट्रैफिक नियमों के विरोध में उठे स्वरों से यह साबित हो जाता है कि  चालान के नए नियम कितने जनविरोधी और दमनकारी हैं। तभी तो इन राज्यों में इतनी हिम्मत पैदा हुई कि वे सख्त फैसले लेने वाले तथा कथित निर्णायक नेतृत्व को चुनौती दे सके। ये भाजपा में अतिकेंद्रीकरण के विरोध की शुरुआत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि इसरो के वैज्ञानिकों के वेतन में बढ़ोत्तरी को काटना उनका मनोबल तोड़ने जैसा काम है। जब सारा देश इसरो के वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है तो सरकार को भी दिखावा छोड़कर वैज्ञानिकों को सच में गले लगाना चाहिए। उनका वेतन काटकर हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। 

घरेलू अर्थव्यवस्था को अस्तव्यस्त करने की साजिश

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ी है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम तो बढ़े  ही अब उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में भी 12 प्र्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी कर जनता पर कहर ढा दिया गया है।

बिना मीटर ग्रामीण कनेक्शन में 25 प्रतिशत और किसानों के लिए 14 प्रतिशत तथा  शहरी घरेलू दरों में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी घरेलू अर्थव्यवस्था को अस्तव्यस्त करने की सोची समझी साजिश है। बिजली मंहगी करके सामान्य परिवारों के ऊपर भारी बोझ लादा जा रहा है। साथ ही नोटबंदी व जीएसटी से पहले से ही परेशान व्यापारियों एवं दुकानदारों की परेशानी और बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed