{"_id":"60b3a57b8ebc3e201b7aba7f","slug":"bjp-ruined-everything-including-economy-and-health-infrastructure-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने अर्थव्यवस्था व स्वास्थ्य ढांचा समेत सब किया बर्बाद : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने अर्थव्यवस्था व स्वास्थ्य ढांचा समेत सब किया बर्बाद : अखिलेश
Sun, 30 May 2021 08:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 May 2021 08:17 PM IST
सार
प्रधानमंत्री ने 8 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में एलान किया था कि ‘हमने वैक्सीन के बिना कोविड को हरा दिया’। नतीजा यह रहा कि दूसरी लहर में अस्पतालों में दवा व आक्सीजन के भारी अभाव से हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य ढांचा और कानून व्यवस्था समेत सब कुछ बर्बाद कर दिया है। उन्हें चार वर्ष केंद्र और चार वर्ष राज्य सरकार के जोड़कर 8 वर्षों का हिसाब जनता को देना होगा। भाजपाई न गंगा माई के, न गोमाता के। गोशालाओं में गाएं मर रही हैं, गंगा गोमती में नालों की गंदगी है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि वर्ष 2020-2021 में जीडीपी में 8 प्रतिशत की गिरावट रही। 9 मई 2021 के आंकड़ों के मुताबिक शहरों में बेरोजगारी दर 17.4 प्रतिशत बढ़ गई। लगभग 23 करोड़ लोग फिर गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं। एक करोड़ से अधिक की नौकरी चली गई। बीमारी और घर खर्च चलाने में लोग कर्जदार हो गए। कोरोना संकट से अब भी न निपटने की नीति है, न नीयत है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने 8 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में एलान किया था कि ‘हमने वैक्सीन के बिना कोविड को हरा दिया’। नतीजा यह रहा कि दूसरी लहर में अस्पतालों में दवा व आक्सीजन के भारी अभाव से हाहाकार मच गया। आंकड़ों में 3,22,512 मौतें हुईं, जबकि दूसरे संचार माध्यमों ने मौतों की संख्या कहीं अधिक बताई। गांवों में शहरों से ज्यादा संक्रमण फैला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक तक के परिजनों की जानें चली गईं और शिकायतों पर सुनवाई तक नहीं हुई। राज्य में सत्ता संरक्षित जहरीली शराब पीकर मौतें हो गई। पंचायत चुनाव में प्रदेश में 1600 से ज्यादा शिक्षकों की मौत हो गई। अब बेवजह की सख्ती से कारोबारी और ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। होटल, रेस्त्रां, लॉज बंद होने से पर्यटन बंद है। उप्र में 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती मामले में 5,844 सीटों पर धांधली हुई। किसानों को न फसलों का एमएसपी दाम मिल रहा है और न बकाये का भुगतान हो रहा है।