{"_id":"594416fc4f1c1bba5e8b45e4","slug":"bjp-reacts-on-mayawati-statement-made-on-chief-minister-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी पर बयान में दिख रही मायावती की बौखलाहट: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी पर बयान में दिख रही मायावती की बौखलाहट: भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दलित नेताओं के साथ सहभोज पर बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया उनकी बौखलाहट और कुंठा का परिचायक है। योगी सरकार ने सहारनपुर हिंसा के दोषियों को दंडित किया।
विज्ञापन
जबकि बसपा सुप्रीमो ने सहारनपुर जाकर सामाजिक विभेद पैदा करने की कोशिश की। यही नहीं, हिंसा के दोषियों को मायावती का खुला संरक्षण मिला है।
ये बातें शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने कही। वह यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने जातिवादियों व भ्रष्टाचारियों को सबक सिखा दिया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती की वाणी ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ की बात करते-करते ‘परिजन हिताय परिजन सुखाय’ में बदल गई। वे 2012, 2014 और 2017 में यूपी के जनादेश से सीख नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन