{"_id":"636cbadab081d456eb0a8932","slug":"bjp-reaction-on-dimple-yadav-candidature-on-mainpuri-loksabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: डिंपल की उम्मीदवारी पर भाजपा का तंज, सपा में चुनाव लड़ने का हक केवल सैफई कुनबे के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: डिंपल की उम्मीदवारी पर भाजपा का तंज, सपा में चुनाव लड़ने का हक केवल सैफई कुनबे के पास
Thu, 10 Nov 2022 06:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Nov 2022 06:09 PM IST
सार
भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाने पर कहा कि सपा कभी भी परिवारवाद से बाहर नहीं आ सकेगी। वहां चुनाव लड़ने का अधिकार सिर्फ यादव कुनबे के पास है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को सपा उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा ने तंज कसा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा में कार्यकर्ता सिर्फ नारेबाजी करने के लिए हैं और चुनाव लड़ने का अधिकार केवल सैफई कुनबे को है।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा में कार्यकर्ता तो केवल जिंदाबाद मुर्दाबाद नारे लगाने के लिए बचे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उप चुनाव में डिम्पल यादव को प्रत्याशी बनाकर साफ कर दिया है कि वह परिवारवाद की राजनीति से बाहर नहीं आ सकते है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डिंपल यादव के सहारे अखिलेश ने दिया मुलायम की विरासत और सियासत पर एकाधिकार का संदेश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के लिए हिंदू समुदाय भी कर रहा गुप्तदान, चंदा देने वाले पहले 11 हिंदू
आजम खां की सदस्यता रद्द करने के मामले में न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आजम ने सत्ता के रसूख में जितने अपराध किए हैं उनकी सजा तो भुगतान पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सपा ने आजम खान को बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन न्यायालय के आदेश के बाद उनकी विधायकी भी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैनपुरी और रामपुर में होने वाले उप चुनाव में भाजपा जीत कर रिकार्ड बनाएगी।