फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP raise question on reconversion issue.

गहराया धर्मांतरण मामला, भाजपा ने प्रशासन पर उठाए सवाल!

Mon, 15 Dec 2014 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 15 Dec 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
BJP raise question on reconversion issue.

धर्मांतरण प्रकरण पर भारतीय जनता पार्टी के तेवर कड़े होते जा रहे हैं। पुलिस ने बस्ती के ठेकेदार इस्माइल की तहरीर पर जिन धाराओं में केस दर्ज किया है, उस पर सवाल उठाया है। साथ ही पुलिस पर नंदकिशोर की आड़ में वाल्मीकि समाज के उत्पीड़न भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सोमवार को डीआईजी से मिलने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के प्रतिनिधिमंडल और भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


विधायक ने वेद नगर, कबाड़ बस्ती के ठेकेदार इस्माइल द्वारा दी गई तहरीर को आधार बनाकर मुकदमे की धाराओं पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि तहरीर में न तो छल व लालच और न ही धार्मिक उन्माद का आरोप बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस इसके उलट नौ दिसंबर को शहर व बाहरी लोग प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपने भाषणों व क्रिया-कलापों से धार्मिक उत्तेजना फैला रहे हैं। विधायक ने सवाल उठाया कि प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा क्यों नहीं दर्ज करता।

प्रशासन होगा अमन चैन बिगाड़ने का जिम्मेदार

BJP raise question on reconversion issue.

भाजपा नेताओं ने कहा कि नंदकिशोर वाल्मीकि की गिरफ्तारी में पुलिस-प्रशासन वाल्मीकि समाज का उत्पीड़न कर रहा है। जनता का रोष सड़कों पर आता है तो शहर का अमन-चैन बिगड़ने का जिम्मेदार प्रशासन ही होगा।

डीआईजी ने आश्वासन दिया कि निर्देशों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। उन्माद फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक जगन प्रसाद गर्ग, जिलाध्यक्ष अशोक राना, महानगर अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा, प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, डा. रामबाबू हरित, श्याम भदौरिया, ऋषि उपाध्याय, केके भारद्वाज आदि मौजूद थे।

वहीं, अधिवक्ता परिषद की तरफ से अशोक कुलश्रेष्ठ, राजेश कुलश्रेष्ठ, सुभाष बोहरा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed