फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP prepares team for UP assembly election.

यूपी के एजेंडे पर आगे बढ़ी भाजपा, रखे मजबूत कदम

Thu, 18 Jun 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Jun 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
BJP prepares team for UP assembly election.

भाजपा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों में उत्तर प्रदेश की भागीदारी बढ़ाकर और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा महेन्द्र सिंह को राष्ट्रीय सचिव घोषित कर उत्तर प्रदेश के एजेंडे पर और आगे बढ़ने का संकेत दिया है।

विज्ञापन


साथ ही यूपी से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिशन 2017 को ध्यान में रखकर जमीन पर पार्टी को मजबूत बनाने में जुटने की अपेक्षा की है। पूरे पुनर्गठन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का ही प्रभाव दिख रहा है।
विज्ञापन


जिन दो राष्ट्रीय मंत्रियों अरुण सिंह और डॉ. अनिल जैन को तरक्की देकर महामंत्री बनाया गया है। उन्हें राजनाथ सिंह के खेमे का ही माना जाता है। साथ ही ये लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक के भी प्रिय रहे हैं। ओम माथुर न सिर्फ संघ के बल्कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिय व विश्वासपात्र माने जाते हैं। राजनाथ सिंह से भी उनके रिश्ते मित्रवत ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तक महेन्द्र सिंह की बात है तो वे भी राजनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नजदीक माने जाते हैं। ओम माथुर वैसे तो राजस्थान के रहने वाले हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश में 2017 के मिशन में जुटा रखा है।

जाहिर है कि माथुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी हाईकमान ने उत्तर प्रदेश के भाजपाइयों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि यूपी में माथुर का फैसला ही अंतिम होगा। इसलिए सभी लोगों को माथुर के पीछे एकजुट होकर काम करना है।

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी के 11 पदाधिकारी

BJP prepares team for UP assembly election.

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अभी तक यूपी से 10 पदाधिकारी थे। महेन्द्र सिंह के राष्ट्रीय मंत्री बनने के साथ अब इनकी संख्या 11 हो गई है। अरुण सिंह और डॉ. जैन को महामंत्री बनाने के बाद उत्तर प्रदेश के हिस्से में अब सभी महत्वपूर्ण पद आ गए हैं।

महामंत्री संगठन रामलाल को शामिल कर लें तो पार्टी के आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों में तीन सिर्फ उत्तर प्रदेश के हो गए हैं। डॉ. दिनेश शर्मा और सतपाल मलिक के रूप में उत्तर प्रदेश से दो उपाध्यक्ष हैं। अब प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाना भी एक तरह से यूपी की भागीदारी बढ़ाना ही माना जा रहा है।

हर पद पर यूपी का प्रतिनिधित्व
: अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष जैसे एक-एक की ही संख्या वाले पदों को छोड़ दें शिवप्रकाश के रूप में सह महामंत्री (संगठन) पर भी यूपी की भागीदारी है।

साथ ही राष्ट्रीय मंत्रियों में भी सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा और अब महेन्द्र सिंह के रूप में तीन लोगों को हिस्सा दिया गया है। सुधांशु त्रिवेदी और विजय सोनकर शास्त्री के रूप में प्रवक्ताओं में भी यूपी का प्रतिनिधित्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed