{"_id":"6293e0b7a9ad655717061667","slug":"bjp-prepared-the-roadmap-of-mission-2024-from-the-working-committee-government-and-organizations-will-grow-on-nationalism","type":"story","status":"publish","title_hn":"Missionn 2024 : भाजपा ने कार्यसमिति से तैयार किया मिशन-2024 का रोडमैप, राष्ट्रवाद पर बढ़ेंगे सरकार और संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Missionn 2024 : भाजपा ने कार्यसमिति से तैयार किया मिशन-2024 का रोडमैप, राष्ट्रवाद पर बढ़ेंगे सरकार और संगठन
Mon, 30 May 2022 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सचिन मुद्गल, लखनऊ
सचिन मुद्गल, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 May 2022 04:34 AM IST
सार
वर्ष 2022 में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकार के सफल प्रयोग को आधार बनाकर योगी सरकार व संगठन लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुटेगा। इसके अलावा महिला और योजनाओं के लाभार्थियों को आगे भी साधे रखने का सिलसिला बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
कार्यसमिति की बैठक...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। वर्ष 2022 में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकार के सफल प्रयोग को आधार बनाकर योगी सरकार व संगठन लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुटेगा। इसके अलावा महिला और योजनाओं के लाभार्थियों को आगे भी साधे रखने का सिलसिला बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
यूपी में दोबारा सरकार गठन के दो महीने बाद आयोजित कार्यसमिति की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने 2024 में प्रचंड जीत के लिए संगठनात्मक अभियानों को गति देने का आह्वान किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों, केंद्र सरकार में प्रदेश के राज्यमंत्रियों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में लोकसभा की 75 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन
मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में 31 मई से 14 जून तक चलने वाले ‘आठ साल सुशासन, सुरक्षा और गरीब कल्याण’ अभियान से भाजपा मिशन 2024 के रोडमैप पर आगे बढ़ेगी। अभियान में पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियों के सहारे किसानों, युवाओं, अनुसूचित जाति, पिछड़ों और महिलाओं के बीच पहुंचेगी। वहीं प्रत्येक जिले में एक सभा आयोजित कर माहौल तैयार करने की शुरुआत करेगी। अभियान के तुरंत बाद भाजपा अपने बूथों को मजबूत करेगी। निकाय चुनाव की तैयारी के जरिये परिसीमन और मतदाता सूची पुनरीक्षण से शहरी कार्यकर्ताओं को फिर सक्रिय करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का मानना है कि कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों का लाभ चुनाव में मिला है। लिहाजा हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार और स्वरोजगार के जरिये सामाजिक सरोकारों से जोड़ा जाएगा। वहीं, काशी की नई अंगड़ाई, मथुरा, वृंदावन सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों के विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि राष्ट्रवाद और बहुसंख्यक समाज की धार्मिक आस्था से जुड़े मुद्दे भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेंगे। अलविदा की नमाज और लाउडस्पीकर हटाने का जिक्र कर राष्ट्रवाद के मुद्दे को धार देते रहेंगे।
सरकार और संगठन का मानना है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के मुद्दे पर फोकस करेगी। वहीं संगठन समय-समय पर सरकार की योजनाओं के सहारे लाभार्थियों के बीच पहुंचकर उन्हें विचारधारा से जोड़ने का काम करेगा। परिवार कल्याण कार्ड योजना से लाभार्थियों तक सीधी पहुंच बनाई जाएगी और अब तक योजनाओं से वंचित रहे परिवारों को लाभ दिलाकर लाभार्थी सूची का दायरा बढ़ाया जाएगा।