{"_id":"6397099637f8ed639348c845","slug":"bjp-plans-to-add-more-people-with-co-oprative","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सहकारिता को जन आंदोलन बनाएगी भाजपा, नए लोगों को जोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सहकारिता को जन आंदोलन बनाएगी भाजपा, नए लोगों को जोड़ने की तैयारी
Mon, 12 Dec 2022 04:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Dec 2022 04:29 PM IST
सार
भाजपा सहकारिता को जन आंदोलन बनाने की तैयारी में है। इसके लिए गांव-गांव तक समितियों का गठन किया जाएगा। इसके योजना के कार्यान्वयन के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सहकारिता को जन आंदोलन बनाएगी। प्रदेश में आगामी सहकारिता चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने गांव-गांव तक समितियों के गठन के साथ ही नए लोगों को सहकारिता से जोड़ने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सहकारिता के विस्तार पर चर्चा की गई। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि प्रदेश के सभी गांव तक सहकारिता को पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सहकारिता को रोजगार का माध्यम भी बनाया जाएगा। बैठक में सहकारिता चुनाव के मद्देनजर समितियों के नए सदस्य बनाने पर विचार किया गया।