फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP planning for assembly and bypoll

भाजपा का प्लान, कब गिरेगी सपा सरकार!

Thu, 17 Jul 2014 01:07 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Jul 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
BJP planning for assembly and bypoll

भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर अभी से नजरें टिका दी हैं।

विज्ञापन


इसके लिए ढांचा दुरुस्त करने और लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में पार्टी से जुड़े लोगों को स्थायी तौर पर जोड़कर रखने की रणनीति बनाई गई है।

बुधवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में विधानसभा की 12 सीटों और लोकसभा की एक सीट के उपचुनाव के साथ ही विधानसभा 2017 के चुनाव की भी तैयारी शुरू करने का फैसला किया गया।

तय हुआ कि आंदोलन के साथ-साथ पार्टी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी फोकस करे। पार्टी से दलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, युवाओं और महिलाओं को जोड़ा जाए।

सांसद और विधायक सभी को प्रशिक्षण

BJP planning for assembly and bypoll

कहा गया कि केंद्र में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने और सरकार बन जाने के बाद पार्टी के लोगों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। केंद्र में सत्ता में होने और प्रदेश में विपक्ष में होने के कारण पार्टी के लोगों की दोहरी भूमिका हो गई है।

एक तरफ, केंद्र के फैसलों व उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाना है। उनका जनता को लाभ दिलाना है तो दूसरी तरफ प्रदेश सरकार के खिलाफ संघर्ष भी करना है। इसके लिए सभी को प्रशिक्षित करना जरूरी है।

इसके तहत छह समूहों में प्रशिक्षण देने की योजना बनी। पहले प्रदेश पदाधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। फिर क्षेत्र, उसके बाद जिला और इसके पश्चात सांसद, महापौर, विधायक प्रशिक्षित किए जाएंगे।

फिर मोर्चा के सभी पदाधिकारियों तथा प्रकोष्ठों के संयोजकों व सहसंयोजकों का प्रशिक्षण होगा। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगेंगे। सभी शिविर तीन महीने के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू होगा विशेष सदस्यता अभियान

BJP planning for assembly and bypoll

अगस्त में सभी क्षेत्रों में पदाधिकारियों की बैठक करने और प्रकोष्ठों को सक्रिय करने के लिए उन्हें समूह का रूप देने की योजना बनी। तय हुआ कि पार्टी के 48 प्रकोष्ठों को सेवा, गंगा, जनसमस्या जैसे नौ समूह में बांटकर उनसे काम लिया जाए।

मोर्चों को भी सक्रिय करने की योजना बनी। दलितों, पिछड़ों, युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अगस्त के अंतिम सप्ताह से विशेष सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया गया है।

गन्ना उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन: भाजपा ने गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भी आंदोलन का फैसला किया है। पहले चरण में पार्टी कार्यकर्ता 28 जुलाई को गन्ना उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही उपायुक्तों के कार्यालय में तालाबंदी करेंगे।

विज्ञापन

2014 के नतीजों को दोहराने का संकल्प

BJP planning for assembly and bypoll

बैठक में पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव नतीजों 2014 को 2017 में दोहराने का संकल्प लिया।

इसके लिए अभी से तैयारी करने का फैसला किया गया। साथ ही प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा की 12 और लोकसभा की एक सीट मैनपुरी पर उपचुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारियों को बतौर प्रभारी बनाने के साथ एक-एक पूर्णकालिक कार्यकर्ता लगाने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed