फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP plan to win civic poll in Uttar Pradesh.

यूपी: निकाय चुनाव में जीत के लिए ये हैं भाजपा का प्लान, स्टार प्रचारक होंगे योगी-केशव व स्मृति

Mon, 30 Oct 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Oct 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
BJP plan to win civic poll in Uttar Pradesh.

यूपी विधानसभा चुनाव की तर्ज पर निकाय चुनाव में भी भाजपा चुनाव प्रबंधन के जरिए प्रदेश में ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। पार्टी ने बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, चुनावी सभाएं और प्रचार पर निगरानी के लिए क्षेत्रों से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक कमेटियां गठित की हैं।

विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी स्टार प्रचारक होंगी। भाजपा ने प्रदेश के मंत्रियों और प्रदेश से केन्द्र में मंत्री व सांसदों को स्टार प्रचारक बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर के नेतृत्व में चुनाव प्रबंधन टीम गठित की गई है। इसमें राकेश त्रिवेदी व अरुणकांत को सामाजिक समीकरण एवं संवेदनशील निकायों पर निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक द्विवेदी को नगर निगमों और मतदाता सूची का काम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन मित्तल व हरीश मिश्र को अवध, वीरेन्द्र तिवारी व कपिल मिश्र को कानपुर, संजीव भारद्वाज व अवनीश पांडेय को ब्रज, आलोक शुक्ला व निखिल मणि तिवारी को गोरखपुर, सच्चिदानंद राय व मनोज तिवारी को काशी, मिथिलेश त्रिपाठी व आशीष शास्त्री को पश्चिम और सौरभ राय को कार्यालय की कमान सौंपी गई है।

इन्हें दी गई है ये जिम्मेदारी

BJP plan to win civic poll in Uttar Pradesh.
bjp logo

चुनाव आयोग से जुड़े कार्यों के लिए एडवोकेट अखिलेश कुमार अवस्थी, प्रशांत सिंह अटल, नितिन माथुर और प्रखर मिश्र को नियुक्त किया गया है। चुनाव कार्यक्रमों के लिए आलोक पांडेय और प्रमोद शुक्ला, हवाई यातायात के लिए पुष्पेन्द्र त्यागी व विनोद शर्मा को तैनात किया है। गोविंद नारायण शुक्ल को प्रचार प्रमुख नियुक्त कर चुनाव प्रचार प्रबंधन की कमान दी गई है। उनके साथ सुभाष यदुवंश व नितेश तोमर को लगाया गया है।

अवध और कानपुर के लिए पंकज बोस, पश्चिम व ब्रज के लिए संतोष दुबे और काशी व गोरखपुर क्षेत्र के लिए अमन अग्रवाल को प्रचार व साहित्य से जुड़े कार्य दिए गए हैं। आईटी और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संजय राय को दी गई है। मोबाइल संदेश व आईवीआर का काम अंकित सिंह को मिला है। प्रशांत राठौर को सोशल मीडिया पर प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। सौरभ भदौरिया को वाट्स एप पर प्रचार प्रसार का काम दिया है।

आचार संहिता तैयार
भाजपा ने नामांकन दाखिल करने से लेकर चुनाव प्रचार तक में किसी प्रकार की चूक से बचने के लिए अपनी आचार संहिता बनाई है। इसके लिए तैयार की गई प्रशासनिक कार्य निर्देशिका में उम्मीदवार के लिए आवश्यक योग्यता, नामांकन पत्र का मूल्य, जमानत राशि और अधिकतम निर्वाचन व्यय की सूचना अंकित की गई है।

नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेज, प्रस्तावक और शपथ पत्र की सूचना तक की जानकारी आचार संहिता में दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की आचार संहिता को भी इसमें शामिल किया गया है।

ये करेंगे चुनावी सभाएं

BJP plan to win civic poll in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

तीन चरणों में होने वाले निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा, वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर सहित प्रमुख नगर निगम क्षेत्रों और जिलों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे। पार्टी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भी ज्यादा से ज्यादा नगर निगम और नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कराएगी।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय, केन्द्रीय मंत्रियों स्मृति ईरानी, उमा भारती, मनोज सिन्हा एवं संतोष गंगवार के साथ मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को भी स्टार प्रचारक के रूप में उतारा जाएगा। विधानसभा की तरह निकाय चुनाव में भी स्टार प्रचारकों को पार्टी की ओर से हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पार्टी ने जिलों में स्थित हेलीपैड और अस्थायी हेलीपैड के लिए संभावित स्थानों की जानकारी भी जुटाई है।

प्रदेश में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह सहित अन्य मंत्रियों को भी चुनाव प्रचार में लगाने की योजना है। मंत्रियों को उनके क्षेत्र के साथ उनकी जाति के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भेजा जाएगा।

हालांकि, भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची अभी जारी नहीं की है लेकिन विभिन्न जिलाध्यक्षों व क्षेत्रीय अध्यक्षों की ओर से उनके क्षेत्र में पार्टी की जीत पक्की करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की चुनावी सभाएं कराने की मांग आने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed