फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP paid true tribute to Baba Saheb by giving him Bharat Ratna.

Lucknow News: भाजपा ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर दी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि

Wed, 22 Jan 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 22 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
BJP paid true tribute to Baba Saheb by giving him Bharat Ratna.
श्रावस्ती। भाजपा कार्यालय भिनगा में मंगलवार को ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ अभियान के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति प्रबुद्ध वर्ग की गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया व श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संविधान को एक पवित्र ग्रंथ के रूप में मानती है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हर कार्यकाल की शुरुआत संविधान को नतमस्तक होकर की है। प्रधानमंत्री ने बाबा साहब आंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को पंचतीर्थ घोषित किया तथा बाबा साहब को भारत रत्न देकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

श्रावस्ती विधायक ने कहा कि कांग्रेस की बाबा साहब से घृणा इससे जानी जा सकती है कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी संसद भवन के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस ने बाबा साहब की तस्वीर नहीं लगाई। जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार आयी तब बाबा साहब को सच्चा सम्मान मिला। गोष्ठी को जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रवेश आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला महामंत्री रमन सिंह सहित काफी संख्या में अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed