फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp organise membership program from 25 to 31 december.

पढ़िए, आने वाले दिनों में कौन-कौन शामिल होंगे भाजपा में

Tue, 23 Dec 2014 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Dec 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
bjp organise membership program from 25 to 31 december.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सोमवार को मोर्चा अध्यक्षों और प्रदेश संयोजकों के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा की। 27 दिसंबर को जिला प्रवासियों की बैठक होगी।

विज्ञापन


सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए सभी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष व प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर हुई। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि सुनील बंसल ने अभी तक हुए सदस्यता की जानकारी ली तथा आगामी योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


सभी जिला प्रवासियों की समीक्षा बैठक 27 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय पर होगी। बंसल ने कहा, जब तक हर बूथ पर भाजपा का नेटवर्क नहीं खड़ा हो जाता, सदस्यता अभियान चलता रहेगा। 25 से 31 दिसंबर तक प्रबुद्ध लोगों, प्रोफेसर, शिक्षक, सेवानिवृत्त आईएएस व प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर, डॉक्टर, सीए, साहित्यकार आदि को सदस्य बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार डिजिटल सदस्यता अभियान

bjp organise membership program from 25 to 31 december.

उन्होंने कहा कि बिना किसी विचारधारा से आई सत्ता कोई परिवर्तन नहीं ला सकती। मजबूत संगठन के गर्भ से पैदा हुई सत्ता ही परिवर्तनकारी होती है। प्रदेश प्रवक्ता पाठक ने बताया कि भाजपा इस बार मोबाइल फोन के जरिये डिजिटल सदस्यता अभियान चला रही है।

टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काल करके सदस्य बना जा सकता है। पार्टी की ओर से कैंप, बूथ, व्यक्तिगत व सामूहिक सदस्यता अभियान चलाए जा रहे हैं। बैठक में युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सभी जिलों में कुल 6063 कैंप लगाकर आठ लाख प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं।

किसान मोर्चा ने कुल 2.5 लाख प्राथमिक सदस्य और सामाजिक न्याय मोर्चा ने 1.2 लाख सदस्य बनाए हैं। बैठक में प्रदेश के सह सदस्यता प्रभारी जेपीएस राठौर, गौतम चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशुतोष राय, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रूमाना सिद्दीकी, राजेन्द्र गौड़, गिरजा शंकर गुप्ता, चेतन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed