आजम पर रामपुर को यूपी का कश्मीर बनाने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर में वाल्मीकि समाज के परिवारों को बेघर किए जाने का विरोध भाजपा की ओर से किए जाने पर सियासत गरमा गई है।
गौरतलब है कि भाजपा इस मुद्दे को ऐसे पेश कर रही है जैसे कश्मीर में अल्पसंख्यकों के दबाव में कश्मीरी पंडितों को विस्थापित होना पड़ा था। इस पर भाजपा ने तीखा विरोध किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के विरोध के बाद नगर विकास मंत्री मो. आजम खां के बचाव में उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष जुगल किशोर वाल्मीकि आ गए हैं।
उन्होंने सोमवार को बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार ने वाल्मीकि समाज का कभी भला नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई के नाम पर झाड़ू लगाकर वाल्मीकि समाज का अपमान किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तब सफाई कर्मियों की हड़ताल के समय का वेतन काट लिया, जबकि सपा सरकार रोजी-रोटी देने का काम कर रही है।
आजम खां ने कराई 65,000 भर्तियां
सपा की पिछली सरकार में नगर विकास मंत्री रहने के दौरान मो. आजम खां ने 65,000 संविदा सफाई कर्मियों की भर्तियां कराईं। महार्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया।
जुगल किशोर ने बताया कि अखिलेश सरकार में भी उन्होंने मानदेय बढ़वाया। रही बात रामपुर में वाल्मीकि समाज की बस्तियों को उजाड़ने की तो अभी ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।
उनकी रामपुर के डीएम से बातचीत हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वहां रहने वालों का जब तक पुनर्वास नहीं होता तब तक किसी को नहीं हटाया जाएगा।