फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP new state president may be appointed before 20

यूपी: 20 से पहले हो सकती है भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति, जयपुर में होगी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक

Thu, 05 May 2022 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 May 2022 11:10 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक 20-21 मई को होने वाली बैठक में सभी प्रदेशों के भाजपा अध्यक्ष भी शामिल होंगे। बैठक में पार्टी की कार्ययोजना तय की जाएगी। ऐसे में बैठक से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने की प्रबल संभावना है, जिससे वह भी बैठक में शामिल हो सकें। 

विज्ञापन
BJP new state president may be appointed before 20
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 20 व 21 मई को जयपुर में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले हो सकती है। इतना नहीं परिषद की बैठक के बाद प्रदेश में नए संगठन मंत्रियों की तैनाती भी हो सकती है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह वर्तमान में योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री भी हैं। पार्टी में ‘एक व्यक्ति एक पद’ का सिद्धांत होने के चलते नए प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में ब्राह्मण नेताओं में कन्नौज के सांसद व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, नोएडा के सांसद महेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक प्रमुख हैं। 
विज्ञापन


इसी तरह पिछड़े वर्ग में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजबीर सिंह, पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य के नाम पर चर्चा है। वहीं दलित वर्ग से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद विनोद सोनकर और रामशंकर कठेरिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 20-21 मई को होने वाली बैठक में सभी प्रदेशों के भाजपा अध्यक्ष भी शामिल होंगे। बैठक में पार्टी की कार्ययोजना तय की जाएगी। ऐसे में बैठक से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने की प्रबल संभावना है, जिससे वह भी बैठक में शामिल हो सकें। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का करीब नौ वर्ष का कार्यकाल हो गया है। ऐसे में उनकी जगह नए महामंत्री संगठन की तैनाती भी हो सकती है। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी छह क्षेत्रों में क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भी तैनात किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed