फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MP Varun Gandhi criticized party.

बगावती हुए वरुण गांधी, कहा भाजपा 'युवा विरोधी'!

Sat, 21 Feb 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 21 Feb 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Varun Gandhi criticized party.

सांसद बनने के बाद पहली बार शुक्रवार को कानपुर आए वरुण गांधी ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की अपेक्षा भाजपा में यूथ को आगे आने का मौका कम मिल पाता है। करीब पांच घंटे के प्रवास के दौरान उन्होंने हर जगह पर युवाओं का ही समर्थन किया। युवा उन्हें यूपी का भावी मुख्यमंत्री कहकर स्वागत करते रहे।

विज्ञापन


वह यहां वीएसएसडी कालेज में हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने आए थे। उनकी इस विचारधारा के अनुरूप संगोष्ठी का विषय भी ‘विवेकानंद और आधुनिक युवा’रखा गया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में अपनी अलग कार्यशैली, अपनी मां मेनका गांधी की तरफ से यूपी का भावी मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने की जल्दी के बाद वरुण गांधी पार्टी की मेन स्ट्रीम की नजर से जैसे उतर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी फायर ब्रांड नेता की छवि दोबारा हासिल करने के लिए उन्होंने युवाओं की राजनीति का सहारा लिया है।

आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए जो उनका नेतृत्व करेगा, सीएम की कुर्सी भी उसके हिस्से में आ सकती है। वरुण गांधी को लेकर न तो जिला भाजपा इकाई की कोई तैयारी थी न ही क्षेत्रीय इकाई की। वरिष्ठ भाजपाई भी उनके आगमन पर कम ही नजर आए।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी और जिला महासचिव सुनील बजाज प्रोटोकाल के तहत पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे। ज्यादातर युवाओं की भीड़ रही। ऐसे युवा जिनमें से अधिकांश को पहली बार किसी कार्यक्रम में देखा गया।

फरसा भेंट करने के लिए वरुण को ढूंढती रहीं...

BJP MP Varun Gandhi criticized party.

वरुण गांधी के पार्टी महानगर कार्यालय आगमन पर उन्हें फरसा भेंट करने के इरादे से पहुंची महिला जिला उपाध्यक्ष प्रीति शुक्ला युवाओं की भीड़ में ऐसी फंसी कि उनका फरसा ही हाथ से छूटकर गिर गया। फरसा उनके हाथ तब लगा जब वरुण कार में बैठकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

वह फरसा लेकर सड़क की ओर भागी। पूछने पर बताया कि अब वह एयरपोर्ट जाकर वरुण गांधी को फरसा भेंट करेंगी। हालांकि कुछ पदाधिकारियों ने उन्हें समझाया कि वे पहुंच नहीं पाएगी। इसलिए मन मार वह फरसा लेकर घर वापस चली गई।

महानगर कार्यालय में मची अफरा तफरी
वरुण गांधी के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय पहुंचने पर काफी अफरा तफरी रही। सड़क से लेकर कार्यालय तक कई वाहन गिर गए। कुछ लोगों के सामन छूट गए। स्वागत के लिए जिन लोगों ने मालाएं हाथ में पक ड़ी थी, वह भी जमीन पर गिर गए।

मीडिया का जमावड़ा देखकर भड़के वरुण गांधी

BJP MP Varun Gandhi criticized party.

मीडिया का जमावड़ा देखकर वरुण गांधी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी पर भड़क गए। बोले, मेरा तो कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम था। मीडिया कैसे आ गई। उनका इतना कहते ही कुछ मीडिया वाले वहां से चले गए।

वरुण कुछ बोलते इससे पहले उनके साथ फोटो खिंचाने को लेकर धक्का मुक्की शुरू हो गई। वह सिर्फ इतना बोले कि हम कार्यकर्ताओं को आभार प्रकट करने आए हैं। इसके बाद वह फिर से सुरेंद्र मैथानी पर नाराजगी जाहिर करते हुए वापस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed