फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MP's to take responsibilities in Bihar.

यूपी के भाजपाई बिहार में भी संभालेंगे मोर्चा

Thu, 24 Sep 2015 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Sep 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
BJP MP's to take responsibilities in Bihar.

सूबे के पूर्वी जिलों के भाजपा सांसदों को एक महीने दोहरी परीक्षा से गुजरना होगा। एक तरफ उन्हें बिहार चुनाव में प्रत्याशियों के लिए वोट जुटाने होंगे तो दूसरी तरफ पंचायत चुनाव के दौरान अपने इलाके के उम्मीदवारों के लिए वोट का प्रबंधन करना होगा।

विज्ञापन


बुधवार को यहां प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में सूबे के पूर्वी जिलों के सांसदों की बैठक में यह फैसला हुआ।

भाजपा के सांगठनिक लिहाज से गठित काशी और गोरखपुर क्षेत्र के सांसदों को बुधवार को यहां बुलाया गया था। प्रदेश प्रभारी माथुर ने उन्हें दोहरा टॉस्क सौंपा।

यह दिए गए निर्देश

BJP MP's to take responsibilities in Bihar.

सांसदों से कहा गया कि वे अपने इलाके के जिला पंचायतों के चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा करने के साथ अपने इलाके से सटे बिहार के जिलों की सीटों के बारे में जानकारी जुटा लें। जिससे उन्हें बिहार में चुनाव की जिम्मेदारी संभालने में सुविधा रहे।

सांसदों से फीडबैक लिया: माथुर ने सांसदों से उनके इलाके से सटे बिहार के हिस्से में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के बारे में फीडबैक लिया। पूछा गया कि उनकी रुचि का कोई विशेष क्षेत्र तो नहीं।

फिलहाल सांसदों को अभी कोई क्षेत्र नहीं सौंपा गया। यह फैसला बाद में होगा। पर, इन्हें मुख्य रूप से छपरा, सिवान, कैमूर, बक्सर, सासाराम जैसे क्षेत्रों में लगाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed