फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp MP'S facebook id hack

बदायूं से भाजपा सांसद की फेसबुक आइडी हैक, की गई आपतिजनक टिप्पणी

Sun, 09 May 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
bjp MP'S facebook id hack
लखनऊ। प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या की फेसबुक आईडी साइबर अपराधियों ने हैक कर उनके नाम से दूसरी फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद आपत्तिजनक पोस्ट डालनी शुरू कर दीं। जानकारी होने पर सांसद ने गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। साइबर सेल की मदद से पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली अनूप सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को सांसद को फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी हुई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके नाम से दूसरी फर्जी आईडी बना ली है। इसके बाद आपत्तिजनक पोस्ट भी कीं। पोस्ट से सांसद की प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, भाजपा सांसद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साइबर क्राइम सेल की टीम फेसबुक आईडी के आइपी एड्रेस के आधार पर हैकर पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed