{"_id":"5fc50522ddc21013f579382f","slug":"bjp-mp-manoj-tiwari-says-rahul-gandhi-is-most-confused-leader-of-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी दुनिया के सबसे कंफ्यूज नेता, उन्हें कृषि कानूनों की जानकारी नहीं: भाजपा सांसद मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी दुनिया के सबसे कंफ्यूज नेता, उन्हें कृषि कानूनों की जानकारी नहीं: भाजपा सांसद मनोज तिवारी
Mon, 30 Nov 2020 08:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Nov 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
सांसद मनोज तिवारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी दुनिया के सबसे कन्फ्यूज नेता हैं। उनको कृषि कानूनों की जानकारी नहीं है। कृषि कानून देश के सभी राज्यों ने स्वीकार कर लिया कांग्रेस की पंजाब सरकार को छोड़कर।
विज्ञापन
भाजपा व केन्द्र सरकार सबकी बातें सुनने को तैयार है। हमारे कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर व गृहमंत्री अमित शाह लगातार आन्दोलनरत किसानों से वार्ता करना चाहते है। उन्होंने किसानों के नेताओं को 3 दिसम्बर को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
ये बातें दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने शहर के निरालानगर में एक निजी कार्यक्रम में मीडिया से कहीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व विपक्षी दल किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय दोगुना करके उनको आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं। पंजाब के किसान के नाम पर जो आन्दोलन कर रहे है वह सरकार के साथ बात नहीं करना चाहते। एमएसपी जैसे थी वैसी ही रहेगी।
विज्ञापन