{"_id":"64f5cd9597702477320dd382","slug":"bjp-mp-brijbhushan-sharan-singh-speaks-about-opposition-alliance-india-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह बोले, देश को लूटने के लिए बनाया गया है विपक्षी गठबंधन इंडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह बोले, देश को लूटने के लिए बनाया गया है विपक्षी गठबंधन इंडिया
Mon, 04 Sep 2023 05:59 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Sep 2023 05:59 PM IST
सार
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया देश के लोगों को लूटने के लिए बनाया गया है। यह चुनाव बाद बिखर जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विपक्ष का इंडिया गठबंधन देश के लोगों को लूटने के लिए बनाया गया गठबंधन है। गठबंधन के घटक दल सांप, बिच्छू, नेवला और कबूतर की तरह है। इंडिया गठबंधन से देश का कोई भला नहीं होने वाला है। यह बातें कैसरगंज लोकसभा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को एक उद्घाटन कार्यक्रम में पंहुचकर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
शहर के लखनऊ रोड स्थित एक प्रतिष्ठान के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद सिंह ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता को बरगलाने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि जैसे बरसात के मौसम में सांप, बिच्छू, मोर, नेवला व कबूतर सुरक्षित स्थान की तलाश करते हैं। ठीक इसी तरह इंडिया गठबंधन के लोग हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन अपना नेता क्यों नहीं घोषित करता है कि इसमें कौन संयोजक होगा, कौन प्रधानमंत्री। यह देश को धोखा देने लिए बनाया गया गठबंधन है। यह चलने वाला नहीं हैं। चुनाव के बाद भरभरा कर गिर जाएगा। एक नेशन व एक चुनाव के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि अभी कमेटी बनाई गई है।
ये भी पढ़ें - महिला आरक्षी पर ट्रेन में हमला: जांच में सहयोग करेगी एसटीएफ, यूपी डीजीपी ने ट्रॉमा सेंटर जाकर लिया हालचाल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया बोलीं- एनडीए प्रत्याशी के सामने ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन
इस पर पहले चर्चा होगी। उसके बाद 15 राज्यों की सहमति के साथ 2/3 बहुमत चाहिए लेकिन लोग चर्चा से भाग रहें हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसद में न बोलने वाले बयान पर सांसद ने कहा कि राहुल की उम्र 50 के पार हो गई है लेकिन उनमें अभी तक गंभीरता नहीं आई है। कभी संसद में आंख मारते हैं, तो कभी झपकी लेते हैं। आखिर यह क्या है? वह अभी तक संसद में कोई मुद्दा ही नहीं उठा सकें हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार मिलकर विकास कार्य कर रही है अब सिर्फ भाजपा और मोदी के नाम पर ही जनता मतदान करती है। आगे भी जनता भाजपा गठबंधन को भारी बहुमत से चुनाव में जीत दिलाएगी।