{"_id":"650ffdc295ddb4b12e0e2c75","slug":"bjp-mp-brij-bhushan-sharan-singh-speaks-on-abusing-of-bjp-mp-ramesh-vidhudi-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: सांसद बृजभूषण बोले, कौन कटवा रहा है मेरा टिकट... सांसद दानिश अली को गिरेबान में झांकने की सलाह दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: सांसद बृजभूषण बोले, कौन कटवा रहा है मेरा टिकट... सांसद दानिश अली को गिरेबान में झांकने की सलाह दी
Sun, 24 Sep 2023 04:33 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Sep 2023 04:33 PM IST
सार
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह फिर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने सांसद रमेश विधूड़ी के संसद में गालीगलौज करने पर कहा कि दानिश अली खुद भी अपने गिरेबान में झांककर देखें।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। इस दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या आपका टिकट कट रहा है? क्योंकि सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है तो सांसद बृजभूषण हाजिर जवाबी के साथ बोले कौन कटवा रहा है मेरा टिकट। नाम बताइए।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकार से उल्टे सवाल किया कि क्या आप मेरा टिकट कटवा रहे हैं? उन्होंने कई बार यह सवाल किया। सांसद बृजभूषण शरण सिंह रविवार को बाराबंकी केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: यूपी में सपा की दया पर निर्भर नहीं रहेगी कांग्रेस, बसपा का साथ भी न मिला तो अकेले लड़ेगी चुनाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निष्ठा हत्याकांड में खुलासा: वारदात को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की थी, पिस्टल ठिकाने लगाने वाला गिरफ्तार
संसद में चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी और बसपा सांसद दानिश अली के बीच असंसदीय भाषा के प्रयोग पर सांसद बृजभूषण ने कहा कि बिधूड़ी जी ने जो कहा उसके लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने माफी मांगी लेकिन दानिश अली को भी अपने गिरेहबान में झांकना चाहिए।
सांसद ने कहा कि संसद में हुई इस घटना के लिए जितना जिम्मेदार बिधूड़ी है उतना ही दानिश अली भी। उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे प्रधानमंत्री बोल रहे हो या गृहमंत्री दानिश अली रनिंग कमेंट्री जरूर करते हैं। यह ठीक नहीं। इस मौके पर भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष हुआ। कार्यक्रम में सांसद उपेंद्र रावत, हैदरगढ़ के विधायक दिनेश रावत समेत तमाम लोग मौजूद थे।