फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh's son speaks about accident.

Gonda : सड़क हादसे के बाद बृजभूषण का बेटा बोला- मुझे दोषी दिखाया गया, चार गाड़ियों के साथ चलना नाॅर्मल बात

Fri, 31 May 2024 12:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 31 May 2024 12:16 AM IST
सार

गोंडा जिले के करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर हुए हादसे को लेकर कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने कहा कि मैं काफिले के साथ नहीं गया था, चार गाड़ियों के साथ चलना नाॅर्मल बात है। करण ने कहा कि मैं तो कार्यक्रम में बहराइच जा रहा था, क्राॅसिंग पार करने के बाद दुर्घटना का पता चला।

विज्ञापन
BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh's son speaks about accident.
भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर हुए हादसे को लेकर कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह ने बृहस्पतिवार को मीडिया के सामने अपनी बात रखी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं काफिले के साथ नहीं गया था, चार गाड़ियों के साथ चलना नाॅर्मल बात है। करण ने कहा कि मैं तो कार्यक्रम में बहराइच जा रहा था, क्राॅसिंग पार करने के बाद दुर्घटना का पता चला। हमने नवाबगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डाॅ. सत्येंद्र सिंह को तत्काल मौके पर भेजा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दोनों घायल युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया। मीडिया की ओर से मुझे बहुत बड़ा दोषी दिखाया गया। मेरा राजनीतिक कॅरियर अभी शुरू नहीं हुआ है, मेरे साथ जो हो रहा है, अच्छा नहीं लगा। पीड़ित परिवार मेरे पिता के संसदीय क्षेत्र के निवासी और उनके समर्थक थे। मुझे भी बहुत दु:ख हुआ है।



भाजपा सांसद बोले, हादसे की जिम्मेदारी वाहन चालक की, करण की गलती नहीं
मामले में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी सफाई पेश की। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए बृजभूषण ने कहा कि दुर्घटना बेहद दु:खद है, लेकिन इसकी जिम्मेदारी करणभूषण सिंह की नहीं है। इसकी जिम्मेदारी ड्राइवर लवकुश लेगा, जो गाड़ी चला रहा था। वह हाजिर हो चुका है। बृजभूषण ने कहा कि करण के काफिले में चार-पांच गाड़ियां थीं। जब दुर्घटना हुई है तो मेरे बेटे की गाड़ी तीन किलोमीटर आगे जा चुकी थी। दुर्घटना के वक्त मृत युवक पहले एक महिला से टकराए, उसके बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एसयूवी से टकराई गई। करण के काफिले की गाड़ी होने के सवाल पर बृजभूषण भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप ही फैसला कर लीजिए, अपराधी बना दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed