फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MLC AK Sharma interview by Ajeet Bisaria.

सवाल-जवाब: भाजपा एमएलसी एके शर्मा बोले- सामान्य कार्यकर्ता हूं, न पहले कुछ बोला, न अब कुछ बोलूंगा

Wed, 26 Jan 2022 06:50 PM IST
ishwar ashish अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Jan 2022 06:50 PM IST
सार

भाजपा के विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा अजीत बिसारिया से बातचीत में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। यहां पढ़ें पूरा साक्षात्कार:

विज्ञापन
BJP MLC AK Sharma interview by Ajeet Bisaria.
एमएलसी एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले नेताओं में से एक हैं भाजपा के विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा। गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी शर्मा की प्रदेश में भूमिका भी राजनीतिक बतकही के केंद्र में रहती है। उनको लेकर जितनी चर्चा होती है, वह अपने मन की बात सार्वजनिक करने से उतना ही परहेज करते हैं। कहते हैं कि अपनी भूमिका को लेकर न पहले कुछ बोला था और न अब कुछ बोलूंगा। भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता हूं, नेतृत्व जो जिम्मेदारी देगा, उसे बखूबी निभाऊंगा। इसी तरह शर्मा ने अजीत बिसारिया से बातचीत में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।...

विज्ञापन


सवाल: चुनावी माहौल कैसा है?
जवाब:
भाजपा के प्रति काफी अच्छा है। दिन प्रति दिन भाजपा प्रबल होती जा रही है। पिछली बार की तरह इस बार भी पार्टी अच्छी सीटें हासिल करेगी।

सवाल: इसके पीछे का आधार क्या है?
जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का काम किया है। सामान्य आदमी खुश है। मैं मऊ में अपने गांव काजाखुर्द जाता हूं तो यह देखकर खुशी होती है कि लोगों को परिवार चलाना आसान हो गया है। राशन मुफ्त मिल रहा है। मकान व शौचालय मिल चुका है। बिजली पहुंच चुकी है। हैंडपंप से साफ पानी मिल रहा है। यही हमारी जीत का आधार बनेगा।
विज्ञापन


सवाल: नौकरशाह से राजनेता बनने तक का सफर?
जवाब: कोई जिम्मेदारी नहीं बदली। आईएएस अधिकारी के तौर पर भी जनसेवा उद्देश्य था और राजनीति में भी यही है। इतना फर्क जरूर है कि पहले टेबल के एक तरफ बैठकर यह काम करता था और अब दूसरी तरफ बैठकर। मैं कुछ जिलों में डीएम रहा। वहां पानी की समस्या का समाधान करना पड़ता था। आज स्थिति काफी बेहतर हुई है। फिर भी साफ पानी के लिए हैंडपंप लगाने की जरूरत तो रहती ही है। मेरे लिए विधायक बनने से एक अच्छी बात यह हुई है कि अब मेरे पास विधायक निधि है। मैं जनता की भलाई में उसका इस्तेमाल कर सकता हूं। अब लोगों को ज्यादा वक्त दे पाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: पुरानी पेंशन स्कीम और 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के सपा के वादे पर क्या कहेंगे?
जवाब: एक बार नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ा जा रहा था। कांग्रेस ने बिजली को लेकर ऐसे ही वादे किए थे। तब मोदी ने कहा था कि जब बिजली देंगे तब तो सस्ती करेंगे। भाजपा सरकार निरंतर, निर्बाध और सस्ती बिजली देने में यकीन करती है। हम अपना सिस्टम जितना दुरुस्त करेंगे, बिजली उतनी सस्ती होगी। रही बात पुरानी पेंशन स्कीम की, तो यह एक मुद्दा है। मुझे अभी इस विषय का अध्ययन करना बाकी है।

सवाल: यूपी में सहज महसूस कर रहे हैं?
जवाब: अपनी सरकारी सेवा के दौरान मेरा समय दिल्ली और गुजरात में बीता, लेकिन मैं यूपी से हमेशा जुड़ा रहा। हर साल मऊ स्थित अपने गांव जरूर आता था। अक्सर मेरे सगे-संबंधी मजाक किया करते थे- लोग छुट्टी लेकर हिल स्टेशन घूमने जाते हैं और आप अपने गांव आते हैंं। नौकरी करने के दौरान भी वहां मैं 8-10 दिन तक रुकता था। मुसहर लोगों के लिए दवा व शिक्षा से लेकर जो कुछ भी कर पाता था, वह करता। आपको शायद यकीन न हो, लेकिन मैं उस वक्त अपने गांव से लौटकर ज्यादा ताजगी और जोश के साथ काम करता था।

सवाल: आपकी भूमिका को लेकर काफी चर्चा रहती है?
जवाब: मेरी भूमिका को लेकर जितनी भी चर्चा हुई, उस पर मैंने कभी कुछ नहीं कहा। आज भी उसी बात पर कायम हूं कि आगे भी कुछ नहीं कहूंगा। जो कहेंगी समय और परिस्थितियां कहेंगी। मैं भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता हूं।

सवाल: यूपी की राजनीति में जातिगत आधार आगे बढ़ने का सशक्त आधार माना जाता है, आप क्या मानते हैं?
जवाब: मैंने खुद को कभी किसी जाति या वर्ग विशेष का नहीं माना। सभी के हित का काम करना हमारा कर्तव्य है। ईश्वर ने जो क्षमता दी है, उससे पिछड़ों, दलितों व गरीबों की मदद करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।


सवाल: फिलहाल आप क्या खास कर रहे हैं?
जवाब: घोषणापत्र तैयार करने का काम कर रहा हूं। जल्द ही यह जनता के बीच होगा। इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा, उसके लिए भी तैयार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed