फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MLA writes letter to Uttar Pradesh Governor to file case against UP DGP and Hathras SP DM.

हाथरस कांड: भाजपा विधायक ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- डीजीपी व एसपी-डीएम पर हत्या का मुकदमा हो

Thu, 01 Oct 2020 04:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Oct 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA writes letter to Uttar Pradesh Governor to file case against UP DGP and Hathras SP DM.

यूपी में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने हाथरस कांड को लेकर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को पत्र लिखकर मामले में यूपी डीजीपी, हाथरस के पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र की प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी भेजी है।

विधायक ने पत्र में लिखा है कि भारत की आजादी के बाद यह पहली घटना है जिसमें पुलिस प्रशासन ने शीर्ष अधिकारियों के इशारे पर एक कथित दुष्कर्म एवं वीभत्स तरीके से कई गई हत्या के मामले में बिना परिवार को भरोसे में लिए शोकाकुल परिजनों से अर्थी को कंधा देने व मुखाग्नि देने तक का अधिकार छीनते हुए सनातन धर्म के मूल्यों एवं अंतिम क्रिया-कर्म को तिलांजलि देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सूर्यास्त के उपरांत अंतिम संस्कार की मनाही है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में डीजीपी, पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी पर विपक्ष के नेताओं के साथ मिलकर प्रदेश सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक ने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए और उपरोक्त अफसरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed