फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp mla suresh srivastava passed away due to coronavirus in lucknow

लखनऊ: भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का निधन, पत्नी और बेटा भी हैं संक्रमित

Fri, 23 Apr 2021 10:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Apr 2021 10:50 PM IST
सार

लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा था। फिलहाल उनका बेटा और पत्नी भी संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
bjp mla suresh srivastava passed away due to coronavirus in lucknow
भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी की लखनऊ पश्चिम सीट से भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव (76) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। उनका इलाज एसजीपीजीआई के राजधानी हॉस्पिटल में चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी मालती श्रीवास्तव, छोटा बेटा सौरभ भी कोविड पॉजिटिव हैं और वह भी अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनका वाहन चालक भी कोरोना संक्रमित था और उसका कुछ दिन पहले निधन हो चुका है। वहीं संडीला निवासी उनका सेवक भी कोविड पॉजिटिव है। 

विज्ञापन


श्रीवास्तव की गिनती राजधानी वरिष्ठतम भाजपा नेताओं में रही। वह महानगर अध्यक्ष समेत कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर रहे। इसके बाद पहली बार वर्ष 1996 में पहली बार मध्य विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद वह लगातार दो बार मध्य विधानसभा से ही पुन: विधायक चुने गए। वर्ष 2012 परिसीमन के बाद वह पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़े और चौथी बार हार गए। हालांकि पिछले वर्ष 2017 के चुनाव में वह फिर पश्चिम विधानसभा से ही विधायक चुने गए। उनका बड़ा बेटा डॉ. शैलेश व उसकी पत्नी गोमती नगर के सेंट जोसेफ हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। बेटी वैज्ञानिक है। पत्नी महिला कॉलेज में शिक्षिका रहीं।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन के समाचार को पीड़ादायक बताते हुए कहा है कि जन प्रतिनिधि के रूप में उनकी सादगी, सरलता और उनकी कर्मठता अपने आप में मिसाल थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने  भी उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed