{"_id":"59f095854f1c1b98678b75fd","slug":"bjp-mla-says-i-will-not-join-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तीफे की चर्चा के बीच सीएम योगी से मुलाकात कर बोले भाजपा MLA, नहीं जाऊंगा कांग्रेस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तीफे की चर्चा के बीच सीएम योगी से मुलाकात कर बोले भाजपा MLA, नहीं जाऊंगा कांग्रेस में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
मयंकेश्वर शरण सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से इस्तीफा देने की चर्चा के बीच मयंकेश्वर शरण सिंह ने सीएम योगी से मुलाकात की और कहा इस्तीफा नहीं देंगे। लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मैं मर जाऊंगा लेकिन कांग्रेस में नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं एक लाख 25 हजार रुपये वेतन के लिए विधायक नहीं बना हूं। अगर मैं अपनी जनता के लिए काम नहीं कर पा रहा हूं तो मैं इस पद पर नहीं रहना चाहूंगा। गौरतलब है कि मयंकेश्वर ने इस्तीफा देने की बात कहकर हलचल मचा दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने सीएम योगी से अपनी समस्याएं बता दी हैं और उम्मीद है कि वो मेरी समस्या का समाधान करेंगे। ये पूछने पर कि अब वो आगे क्या करेंगे। उन्होंने बताया कि आपको पांच-छह दिनों में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के अुनसार, योगी सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी से उनकी अनबन है और वो मयंकेश्वर की विधानसभा क्षेत्र में दखल देते रहते हैं। जिससे वो काफी समय से नाराज थे और इस्तीफा देने की बात कही थी।
विज्ञापन
मयंकेश्वर अमेठी जिले की तिलोई विधानसभा की सीट से विधायक हैं।
स्मृति को भी चुनाव लड़ना है
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से क्षेत्र में मयंकेश्वर सिंह का प्रभाव कम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्मृति को सोचना चाहिए कि उन्हें भी 2019 में अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ना है।