{"_id":"63fedff69542f5aa9005ae8e","slug":"bjp-mla-says-delhi-government-is-resettling-rohingya-and-bangladeshi-people-in-up-districts-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बसा रही दिल्ली सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बसा रही दिल्ली सरकार
Wed, 01 Mar 2023 10:47 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:47 AM IST
सार
गाजियाबाद के लोनी से भाजप विधायक ने दिल्ली सरकार पर यूपी से सटे जिलों में बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को बसाने के आरोप लगाए। उन्होंने सरकार से विशेष जांच दल का गठन कर उन्हें हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने यूपी विधानसभा में कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसा रही है।
विज्ञापन
गुर्जर ने विधानसभा में 2023-24 के आय व्यय पर चर्चा के दौरान गाजियाबाद में बसे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को हटाने के लिए विशेष जांच दल के गठन की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट: पीएम की रैली में बम रखना चाहते थे आतंकी, रासायनिक हथियार व सायनाइड भी पाना चाहते थे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली दरों में 23 फीसदी तक वृद्धि का प्रस्ताव मंजूर, नियामक आयोग ने मांगे सुझाव, अगले महीने से जन-सुनवाई
उन्होंने राजस्व विभाग की टीम बनाकर बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की ओर से जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने की मांग भी उठाई।
नंदकिशोर ने आरोप लगाया कि सपा अपराध नियंत्रण की बात करती है। लेकिन सपा के समर्थन से ही एक माफिया को विधायक बनाया गया है। नंदकिशोर के इस आरोप को लेकर सपा के विधायकों ने हंगामा किया।