{"_id":"5938e65c4f1c1b831c9c9d44","slug":"bjp-mla-s-supporter-went-to-jail-for-beating-homegaurd-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नप गया होमगार्ड को पीटने वाला भाजपा विधायक का समर्थक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नप गया होमगार्ड को पीटने वाला भाजपा विधायक का समर्थक
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
बर्लिंग्टन चौराहे पर खड़ी पुलिस
कैसरबाग इलाके में ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को थप्पड़ मारने के आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। दूसरे हमलावर की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि मऊ के मोहम्दाबाद गोहना से भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर की काले शीशे वाली हूटर लगी गाड़ी को वन-वे में गलत दिशा से घुसते देख ट्रैफिक होमगार्ड प्रेमशंकर सरीन ने रोका।
विज्ञापन
इस पर विधायक के समर्थक आजमगढ़ निवासी राजकुमार ने उसे थप्पड़ मार दिया। राजकुमार के साथी ने भी होमगार्ड से हाथापाई की। चिनहट के प्रेमनगर लौलाई निवासी होमगार्ड प्रेमशंकर सरीन की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में विधायक के आवास पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
राजकुमार पुलिस के हत्थे चढ़ा पर उसका साथी फरार हो गया था। गिरफ्तार राजकुमार को कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। उसके साथी की तलाश के साथ गनर के असलहों के बारे में छानबीन की जा रही है।
Trending Videos
सीएम से लेकर डीजीपी तक को पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
वहीं थप्पड़ जड़ने वाले विधायक व उनके समर्थकों पर पुलिस को मेहरबानी दिखाना भारी पड़ सकता है। बुधवार को होमगार्ड एसोसिएशन ने इसकी शिकायत डीजी होमगार्ड समेत आला अफसरों से की है।
एसोसिएशन का कहना था कि होमगार्ड से तहरीर बदलवाकर पुलिस ने विधायक का नाम तक उसमें नहीं लिखा। जिला कमांडेंट ने सीएम से लेकर डीजीपी तक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
होमगार्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेंद्र यादव का कहना है कि होमगार्ड दिन रात कड़ी मेहनत करके ड्यूटी करते हैं। ऐसे में विधायक व नेता आए दिन होमगार्डों की पिटाई करते हैं। पुलिस भी होमगार्डों को टरका देती है।
एसोसिएशन ने एएसपी ट्रैफिक पर आरोप लगाया विधायक के बवाल की जानकारी बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंचे। एसोसिएशन की मांग पर जिला कमांडेंट सुधाकराचार्य पांडेय ने सीएम और डीजीपी को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
डीजीपी ने एसएसपी से मांगी जानकारी
डीजीपी सुलखान सिंह ने बुधवार को एसएसपी को बुलाकर प्रकरण की जानकारी ली। एसएसपी का कहना है कि वीडियो व फुटेज निकलवाकर जांच कराई जा रही है। जांच में विधायक दोषी मिले तो कार्रवाई की जाएगी।