{"_id":"5bb07784867a5501363be2ef","slug":"bjp-mla-patel-ramkumar-verma-died-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी के निघासन से भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी के निघासन से भाजपा विधायक रामकुमार वर्मा का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Sep 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक पटेल रामकुमार वर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री और लखीमपुर खीरी के निघासन से भाजपा विधायक राम कुमार वर्मा का रविवार को सुबह राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वर्मा काफी दिनों से अस्वस्थ्य थे। वर्मा 1991 में पहली बार विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन
कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह सरकार में वह मंत्री रहे थे। सहकारिता मंत्री के तौर पर वह काफी चर्चित रहे। भाजपा में भी काफी अहम पदों पर उन्होंने काम किया। कुर्मी नेता के साथ पिछड़ा वर्ग में उन्हें भाजपा का चेहरा माना जाता था। वर्मा आरएसएस में भी कई पदों पर रहे।
विज्ञापन
वर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने विधायक वर्मा के निधन को भाजपा के लिए गहरी क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
इनके अलावा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा सहित कई मंत्रियों और नेताओं ने लक्ष्मणपुरी जुगौली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।