{"_id":"66e1ed1679b425383901fc23","slug":"bjp-mla-interrogated-by-ed-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्पतरु घोटाला : भाजपा विधायक पूरन प्रकाश से ईडी ने 8 घंटे की पूछताछ, निवेशकों के 2.50 करोड़ रुपये लिए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्पतरु घोटाला : भाजपा विधायक पूरन प्रकाश से ईडी ने 8 घंटे की पूछताछ, निवेशकों के 2.50 करोड़ रुपये लिए थे
Thu, 12 Sep 2024 12:48 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:48 AM IST
सार
भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने पूछताछ में प्रवर्तन निदेशालय के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ईडी ने कंपनी के खातों से भाजपा विधायक को ट्रांसफर की गई रकम के बारे में उनसे सवाल किए।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मथुरा की बलदेव सीट से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश से बुधवार को 8 घंटे पूछताछ की है। उनसे यह पूछताछ लुभावनी स्कीम के जरिये भूखंड और फ्लैट देने का लालच देकर निवेशकों का करोड़ों रुपये हड़पने वाले कल्पतरु ग्रुप के खिलाफ चल रही जांच के क्रम में हुई। सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि कंपनी ने निवेशकों से जुटाई गई रकम में से करीब 2.50 करोड़ रुपये भाजपा विधायक को दिए थे।
विज्ञापन
ईडी ने कंपनी के खातों से भाजपा विधायक को ट्रांसफर की गई रकम के बारे में उनसे सवाल किए। सूत्रों की मानें तो उन्होंने ईडी के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। उन्होंने दस्तावेजों को देखने के बाद ही बयान दर्ज कराने की बात कही। ईडी ने उनसे कल्पतरु ग्रुप से मिली रकम, उनके बैंक खातों, संपत्तियों आदि का ब्योरा मांगा है। बता दें कि पूरन प्रकाश पांच बार से विधायक हैं।
विज्ञापन
कई राज्यों में निवेशकों को ठगा
कल्पतरु ग्रुप पर यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली आदि राज्यों के निवेशकों को ठगने का आरोप है। ग्रुप के निदेशकों, एजेंटों आदि के खिलाफ निवेशकों की शिकायत पर पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज किए थे। इसके आधार पर ईडी ने कंपनी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। हालांकि ग्रुप के संचालक जेके राना की तीन साल पहले काेरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन