फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MLA get threatened asked for money.

भाजपा के छह विधायकों समेत आठ नेताओं को धमकी, मांगी 10-10 लाख रुपये की रंगदारी

Wed, 23 May 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 May 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA get threatened asked for money.
- फोटो : amar ujala

प्रदेश में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब भाजपा के छह विधायकों समेत आठ नेताओं को एक ही नंबर से व्हाट्सएप मैसेज कर 10-10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। तीन दिन में रंगदारी न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। सभी नेताओं से रंगदारी मांगने में एक जैसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस इन नेताओं को सुरक्षा देते हुए पड़ताल में जुट गई है। जांच में एटीएस और एसटीएफ को लगाया गया है। वहीं, डिबाई की विधायक अनीता लोधी को मंगलवार को फिर ऐसी ही धमकी मिली।

विज्ञापन


लखनऊ में रह रहे सीतापुर के म्होली से भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी ने इस मामले में महानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात 2.03 बजे मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी गई है। वहीं, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय और मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बुदेश अली के नाम से धमकी भरा मैसेज
सभी भाजपा नेताओं को +1(903)329-4240 नंबर से व्हाट्सएप मैसेज किया गया। इसमें लिखा है, ‘मैं हूं अली बुदेश भाई। अगर आप अपनी और परिवार की सुरक्षा चाहते हैं तो तीन दिनों में 10 लाख की व्यवस्था करें। मुझे पता है कि आप पैसे की व्यवस्था तब तक नहीं करेंगे, जब तक अपने परिवार का एक मृत शरीर नहीं देखेंगे। हम वादा करते हैं कि तीन दिनों के बाद एक-एक करके हत्या करना शुरू कर देंगे। आपके पास केवल तीन दिन हैं। मेरा व्यक्ति आपके करीब है। समय बर्बाद मत करो।’

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक शशांक का दावा- अमेरिका का नंबर, दाऊद का गुर्गा है धमकी देने वाला

BJP MLA get threatened asked for money.
भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी - फोटो : amar ujala

विधायक शशांक ने बताया कि जिस नंबर से मैसेज आया वह अमेरिका के टेक्सास शहर का है। धमकी देने वाला अली बुदेश दुबई का माफिया है और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम का गुर्गा है। त्रिवेदी ने दाउद के इशारे पर ही रंगदारी वसूलने की आशंका जताई है।

विधायक अनीता लोधी से चौथी बार मांगी रंगदारी
साहिबाबाद। डिबाई से भाजपा विधायक अनीता लोधी राजपूत को मंगलवार को चौथी बार 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। न देने पर हत्या की धमकी दी गई। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक को फोन कर मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हम धमकी देने वाले के काफी करीब : डीजीपी

BJP MLA get threatened asked for money.
डीजीपी ओ पी सिंह - फोटो : amar ujala

मामले पर डीजीपी ओम प्रकाश सिंह का कहना है, ‘अभी तक जो भी शिकायतें मिली हैं, सब एक तरह की हैं। एक ही नंबर का इस्तेमाल किया गया है। सभी काल वायस ओवर इंटरनेट प्रोटोकाल (वीओआईपी) से की गई हैं। हम धमकी देने वालों के काफी करीब पहुंच चुके हैं। वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।’

विधायक अनीता लोधी से चौथी बार मांगी रंगदारी
साहिबाबाद। डिबाई से भाजपा विधायक अनीता लोधी राजपूत को मंगलवार को चौथी बार 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। न देने पर हत्या की धमकी दी गई। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक को फोन कर मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed