फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp mla could not vote in sultanpur in panchayat election

सुल्तानपुर: मतदाता सूची में नहीं मिला भाजपा विधायक का नाम, बिना वोट दिए वापस लौटे

Mon, 19 Apr 2021 05:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 19 Apr 2021 05:05 PM IST
सार

यूपी के पंचायत चुनाव में सोमवार को मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें आम रहीं। हालत यह रही कि लंभुआ के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी का नाम ही मतदाता सूची में नहीं था। ऐसे में विधायक को बिना वोट दिए वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
bjp mla could not vote in sultanpur in panchayat election
भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के पंचायत चुनाव में सोमवार को मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें आम रहीं। हालत यह रही कि लंभुआ के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी का नाम ही मतदाता सूची में नहीं था। ऐसे में विधायक को बिना वोट दिए वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी अपने गांव सूर्यभान पट्टी के  बूथ पर अपनी पत्नी रेखा द्विवेदी के साथ मतदान करने पहुंचे। पता चला कि उनके वार्ड के मतदाताओं को करीब तीन किलोमीटर दूर ककराही बूथ से जोड़ दिया गया है।  जब वह ककराही पहुंचे तब पता चला कि मतदाता सूची में उनका नाम ही नहीं है। ऐसे में उन्हें बिना मतदान के लौटना पड़ा जबकि उनकी पत्नी ने मतदान किया। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम से की है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को प्रदेश के 20 जिलों में मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed