फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp mla cerculate swine flu says azam khan

'बीजेपी विधायक फैला रहे हैं स्वाइन फ्लू'

Wed, 25 Feb 2015 02:58 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
bjp mla cerculate swine flu says azam khan

अपनी टिप्पणियों और बयानों से मशहूर रहने वाले प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां ने बुधवार को एक बेहद अजीब बयान दिया। उन्होंने लोगों से बीजेपी विधायकों से दूर रहने के लिए कहा। आजम का कहना था कि बीजेपी विधायक स्वाइन फ्लू फैला रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल मामला विधानसभा में गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर हुए हंगामे की वजह से हुआ। गन्ना किसानों के मुद्दे पर बीजेपी के विधायकों ने सदन में खूब हो-हल्ला किया। अपनी सीट से शोर करने के बाद वह सभी उठकर वेल में आ गए। वेल में आकर जब काफी देर तक विधायक हंगामा करते रहे तो सरकार की तरफ से मोर्चा आजम खां ने संभाला।
विज्ञापन


किया तीखा कटाक्ष

bjp mla cerculate swine flu says azam khan

वेल में हंगामा कर रहे बीजेपी विधायकों का साथ कांग्रेस के विधायकों ने भी दिया। इस पर आजम खां ने कहा कि ये उसी बीजेपी के विधायक है जिसकी पार्टी ने किसानों की जमीन को अडानी के हाथों को कौड़ियों के दामों में दे दिया। उनसे बचने की जरूरत है।

कांग्रेस के विधायकों को आगाह करते हुए आजम खां ने कहा कि आप ज्यादा बीजेपी के करीब मत जाइए। इनके विधायक स्वाइन फ्लू फैला रहे हैं आपको भी अपने चपेट में ले लेंगे। जाहिर है कि आजम खां ने यह टिप्पणी मजाकिया लहजे में की थी।

आजम की इस टिप्पणी का जवाब बीजेपी की ओर से आया। बीजेपी के सतीश महाना ने कहा कि सदन के संसदीय कार्यमंत्री सदन में स्वाइन फ्लू फैलाने का काम कर रहे हैं, इन्हें रोका जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed