फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP MLA brijesh prajapati charged on officers

भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति बोले- यूपी में भ्रष्ट अधिकारियों का सिंडीकेट तैयार, लोकतंत्र खतरे में

Sun, 14 Oct 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 Oct 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA brijesh prajapati charged on officers
भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति - फोटो : amar ujala
बांदा के तिंदवारी से भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति ने अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने बांदा के खनन अधिकारी व अन्य अधिकारियों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने, लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने, खनन अधिकारी द्वारा अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


विधायक ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों का सिंडीकेट तैयार हो गया है जो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में एक-दूसरे की मदद कर रहा है। उन्होंने राज्यपाल से इन अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराने तथा यूपीकोका के तहत इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बृजेश ने कहा, इस सिंडीकेट में कुछ बड़े अधिकारी, माफिया और कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं।
विज्ञापन


विधायक पर दर्ज हुआ मुकदमा तो लगाई आरोपों की झड़ी
विधायक ने कहा कि बांदा में ट्रक और ट्रैक्टर से अवैध खनन करने वालों पर मुकदमे नहीं दर्ज कराए जाते बल्कि खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह द्वारा अभियान चलाकर ई-रिक्शा, साइकिल और मोटर साइकिल पर एक-दो बोरी बालू लेकर जाने वालों के खिलाफ अवैध खनन का आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कर लिए गए थे। उन पर भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रति ई-रिक्शा 1500 रुपये प्रति सप्ताह की मांग खनन अधिकारी कर रहे थे, जिसकी शिकायत उन्हें मिली थी। गौरतलब है कि बृजेश प्रजापति पर खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने मारपीट करने और 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इस पर विधायक ने कहा कि नौ अक्तूबर को उनके खिलाफ मनगढ़ंत और झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई। 

खनन अधिकारी को सिर्फ समझाया था

विधायक ने कहा कि खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस बुलाकर ट्रैक्टर और ट्रक से हो रहे अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए कहा और पूर्व में बैलगाड़ियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को भी गलत बताया। इस पर खनन अधिकारी ने आगे से ऐसा न करने की बात कही, लेकिन बाहर जाकर उन्होंने मेरे खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने और रिश्वत मांगने का आरोप लगा दिया।

पुलिस ने आरोपों की जांच किए बिना उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। विधायक ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि तमाम अधिकारियों पर रिश्वत के आरोप लगते हैं, कोई एफआईआर नहीं होती लेकिन एक अधिकारी द्वारा झूठी शिकायत पर उनके खिलाफ 25 लाख रुपये मांगने की एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed