फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा विधायक ने तोड़ा कानून,रोका तो समर्थकों ने होमगार्ड को पीटा, असलहा लहराया

Wed, 07 Jun 2017 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 Jun 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
bjp mla and his supporters misbehaved with traffic police in lucknow
ट्रैफ‌िक पुल‌िस से झगड़ते एमएलए के समर्थक
ट्रैफिक नियमों का मखौल उड़ाते हुए मोहम्दाबाद गोहना से भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर की काले शीशे वाली हूटर लगी गाड़ी मंगलवार शाम विधानसभा मार्ग पर नो-एंट्री में दौड़ रही थी। वन-वे पर गाड़ी दौड़ती देख ट्रैफिक होमगार्ड अमित सरीन ने उन्हें रोका। विधायक के समर्थक को यह नागवार गुजरा और उन्होंने होमगार्ड की थप्पड़ जड़ दिया। बात बढ़ती देख विधायक बीचबचाव करने गाड़ी से उतरे। काली फिल्म व हूटर पर चालान काट रहे टीएसआई को हड़काया। 

 
Trending Videos
bjp mla and his supporters misbehaved with traffic police in lucknow
बर्ल‌िंग्टन चौराहे पर खड़ी पुलिस

विधायक के गनर ने भीड़ पर असलहा लहराकर सनसनी फैला दी। आईजी जोन ने ड्यूटी पर मुस्तैद होमगार्ड को पीटने वाले समर्थकों पर केस दर्ज करके सख्त कार्रवाई और असलहों के सत्यापन के आदेश दिए। वहीं इंस्पेक्टर कैसरबाग डीके उपाध्याय ने बताया कि रात को पुलिस ने होमगार्ड को थप्पड़ मारने के आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 

bjp mla and his supporters misbehaved with traffic police in lucknow
बहस करते दोनों पक्ष

पुलिस के मुताबिक, मेट्रो के काम के चलते बर्लिंग्टन चौराहा से बापू भवन चौराहे तक एकल दिशा मार्ग है। रोजाना की तरह मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस की टीम बर्लिंग्टन चौराहे से ट्रैफिक डायवर्ट कर रही थी। इस बीच दोपहर में काले शीशे वाली हूटर लगी टाटा सफारी को नो-इंट्री में घुसते देख टीएसआई प्रेमशंकर शाही ने होमगार्ड अमित सरीन को उसे रोकने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp mla and his supporters misbehaved with traffic police in lucknow
ट्रैफ‌िक पुल‌िस - फोटो : amar ujala

होमगार्ड ने गाड़ी रोकने के साथ काले शीशे व हूटर पर चालान की बात कही। गाड़ी में सवार विधायक श्रीराम सोनकर भड़क उठे। गाड़ी से उतरे उनके समर्थक ने होमगार्ड को थप्पड़ जड़ दिया। होमगार्ड व समर्थक में हाथापाई होने लगी। टीएसआई के साथ अन्य लोग दौड़े। एलएनटी के गार्ड भी आ गए। मामला तूल पकड़ते देख गाड़ी से उतरे विधायक ने बीचबचाव किया। इस बीच उनके गनर ने असलहा लहरा दिया। 

विज्ञापन
bjp mla and his supporters misbehaved with traffic police in lucknow
ट्रैफ‌िक पुल‌िस - फोटो : amar ujala

टीएसआई ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ फोर्स मांगी। इस बीच विधायक अपने गनर व समर्थक के साथ गाड़ी में सवार हुए और चालक ने गाड़ी बापू भवन चौराहा की तरफ नो-इंट्री में दौड़ा दी। हंगामे से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। बापू भवन चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहा की तरफ आ रहे टैम्पो, ऑटो व अन्य वाहन जाम में फंस गए। ट्रैफिक होमगार्ड की पिटाई की सूचना पर एसपी ट्रैफिक रविशंकर निम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed