फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP membership campaign in tough situation.

UP: भाजपा के लिए मुश्किल बना सदस्यता अभियान!

Sun, 22 Feb 2015 12:25 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 22 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
BJP membership campaign in tough situation.

भाजपा के लिए सूबे में सदस्यता का आंकड़ा डेढ़ करोड़ पहुंचाना टेढ़ी खीर बन गया है। तमाम कोशिशों के बावजूद सदस्यता अभियान 1.10 करोड़ से 1.50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने की रफ्तार तेज नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन


इससे परेशान भाजपा ने शनिवार से 28 फरवरी तक एक सप्ताह का विशेष अभियान फिर शुरू किया। इसके तहत भाजपाइयों ने प्रदेश में सदस्यता के लिहाज से कमजोर बूथों पर ज्यादा फोकस किया है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि अभियान के दौरान पार्टी के हर छोटे व बड़े नेता को बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवासी कार्यकर्ता भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के पहले दिन सभी जगह बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता ली। पूरे प्रदेश में अभियान के पहले दिन लगभग एक लाख से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।


हालांकि, अभियान की तेजी में हुई गिरावट को दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को नहीं माना जा सकता है, लेकिन भाजपा में शामिल होने को लेकर लोगों में अब पहले जैसा उत्साह नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed