फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP membership campaign in Lucknow.

UP: भगवा बयार में लगी भाजपाई बनने की होड़!

Wed, 26 Nov 2014 12:55 AM IST
विवेक त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Nov 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
BJP membership campaign in Lucknow.

भाजपा लखनऊ महानगर ने डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देते हुए मंगलवार को अनेक स्थानों पर सदस्यता कैंप लगाया।

विज्ञापन


युवा मोर्चा ने हनुमान सेतु, महिला मोर्चा ने महिला कालेज अमीनाबाद तथा असंगठित श्रमिक प्रकोष्ठ ने रवींद्रालय चारबाग में ऑनलाइन सदस्यता कैंप लगाया।

इसका उद्घाटन राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य जयपाल सिंह एवं महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने किया। मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि कैंप में सैकड़ों लोगों ने टोल फ्री नंबर 18002662020 पर मिस्ड काल एवं मैसेज करके पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आसानी से पूरा कर लेंगे लक्ष्य

BJP membership campaign in Lucknow.

जयपाल सिंह ने कहा, महानगर इकाई को पांच लाख सदस्य बनाने हैं और ऑनलाइन सदस्यता अभियान में लोगों की भारी भीड़ से पार्टी इस लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लेगी।

महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ सदस्यता अभियान में जुटे हैं।

कैंप में महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह, सदस्यता प्रमुख अशोक तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, असंगठित श्रमिक प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह अंकुर, विनय गुप्ता, विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed