{"_id":"5a24f04d4f1c1b6e468b8343","slug":"bjp-mayor-to-take-oath-on-12-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं भाजपा के मेयर, गुजरात में करेंगे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं भाजपा के मेयर, गुजरात में करेंगे प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी के 14 नगर निगमों में भाजपा के नवनिर्वाचित महापौर 12 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं। सभी मेयरों को एक ही दिन शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा के महापौर 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलेंगे। 5 से 11 दिसंबर तक उन्हें गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए भेजने की तैयारी है।
हालांकि, अधिकृत तौर पर घोषणा नहीं हुई है लेकिन भाजपा ने मेयरों के शपथ ग्रहण की संभावित तिथि 12 दिसंबर तय की है।
फैसला हुआ है कि अलग-अलग नगर निगमों में भाजपा केमेयर एक ही दिन शपथ ग्रहण करेंगे। 14 दिसंबर को खरमास प्रारंभ होने के कारण भी शपथ 12 दिसंबर को होने की संभावना है। कई मेयर 13 तारीख को शपथ नहीं लेना चाहते।
विज्ञापन