फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP may issue the list for mayor today.

UP Nikay Chunav: महापौर व अध्यक्ष के उम्मीदवार तय नहीं कर पाई भाजपा, आज सूची जारी होने की उम्मीद

Sun, 16 Apr 2023 12:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Apr 2023 12:44 PM IST
सार

भाजपा यूपी के निकाय चुनाव के लिए आज शाम तक सूची जारी कर सकती है। इसके लिए शनिवार को दिल्ली में देर रात तक बैठक हुई। सूची पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व बीएल संतोष के साथ नामों पर मंथन हुआ।

विज्ञापन
BJP may issue the list for mayor today.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली में शनिवार देर रात तक चले मंथन के बाद भी भाजपा महापौर और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची नहीं जारी कर पाई। पूरे दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ कई दौर की बैठकें कीं, लेकिन नामों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अब रविवार को ही सूची जारी होने की संभावना है। ऐसा हुआ तो फिर भाजपा उम्मीदवार सोमवार को ही नामांकन दाखिल कर पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों के चयन में हो रही देरी को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने सभी जिला व क्षेत्रीय अध्यक्षों को पैनल में शामिल सभी नामों के कागजात समेत सारी औपचारिकता तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि सूची जारी होने पर नामांकन में देर न हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - क्षेत्रीय दलों की चली तो यूपी में सिर्फ चार सीटों पर लड़ सकेगी कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती की अपील, अतीक अशरफ हत्याकांड पर सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले


लखनऊ के संबंध में राजनाथ से चर्चा
लखनऊ में महापौर और पार्षदों की उम्मीदवारी के पैनल पर स्थानीय सांसद होने के नाते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भी बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में महापौर के पैनल में पूर्व महापौर व केंद्रीय मंत्री स्व. अखिलेश दास की पत्नी अल्का दास, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव और निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया व सुषमा खड़गवाल, रीना सिन्हा और रंजना द्विवेदी के नाम शामिल हैं।

दावेदारों ने भी दिल्ली में डेरा डाला
भाजापा नेताओं के दिल्ली पहुंचने की जानकारी पर तमाम दावेदार भी दिल्ली पहुंच गए हैं। एक तरफ भाजपा नेताओं की बैठक चल रही थी तो दूसरी ओर दिल्ली पहुंचे महापौर और अध्यक्ष के दावेदार संघ परिवार और भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करके दावेदारी को पुख्ता करने में जुटे थे।

खुद के खर्च से लड़ना होगा चुनाव
इस बार निकाय चुनाव में महापौर या अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वालों को चुनाव खर्च खुद उठाना पड़ेगा। इसके लिए पार्टी से पैसा नहीं दिया जाएगा। अलबत्ता सरकार और संगठन की ओर से उन्हें भरपूर मदद की जाएगी। हालांकि पार्टी ने यह भी तय किया है कि जहां जरूरत होगी, वहां पर उम्मीदवारों की मदद जरूर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed